जनगणना में तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन….

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: हरनौत: भारत जनगणना के तहत जनगणना पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों के लिए आयोजित द्वितीय चरण का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को नगर पंचायत क्षेत्र में अवस्थित बीपीआरओ कार्यालय के सभागार भवन में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को जनगणना प्रक्रिया के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई।नगर पंचायत में प्रतिनियुक्त नोडल पदाधिकारी सह सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी प्राची प्रसा ने सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को सेवा भाव की प्रतिज्ञा दिलाते हुए ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि ट्रेनर शिक्षिका पम्मी कुमारी एवं शिक्षक जयरामदास के द्वारा प्रशिक्षण के दौरान डेटा सुरक्षा, ऑनलाइन जनगणना, हाउस लिस्टिंग, परिवारों से प्रभावी संपर्क स्थापित करने तथा निष्पक्ष और शालीन व्यवहार के साथ डाटा संकलन की प्रक्रिया पर विशेष बल दिया।उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य में पारदर्शिता और सटीकता अत्यंत आवश्यक है।यही भविष्य की योजनाओं का मजबूत आधार बनती है। समापन अवसर पर कार्यपालक पदाधिकारी सह चार्ज पदाधिकारी सौरभ सुमन ने सभी प्रतिभागियों को जनगणना कार्य को जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पूर्ण करने तथा लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। इस मौके पर दर्जनों प्रगणक एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।
हरीओम की रिपोर्ट…
