• Sat. Apr 25th, 2026

#bihar: जिला पदाधिकारी, नालंदा द्वारा जिला में रसोई गैस की कमी एवं पेट्रोल पंप बंद होने की सूचना….

Bykhabretv-raj

Apr 24, 2026

 

 

 

 

जिला पदाधिकारी, नालंदा द्वारा जिला में रसोई गैस की कमी एवं पेट्रोल पंप बंद होने की सूचना….

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: आज दिनांक- 24 अप्रैल 2026 को श्री कुंदन कुमार, जिला पदाधिकारी, नालंदा द्वारा जिला में रसोई गैस की कमी एवं पेट्रोल पंप बंद होने की सूचना के मद्देनजर सभी तेल विपणन कंपनी के सेल्स ऑफिसर एवं जिला के वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी।

समीक्षा के क्रम में नोडल सेल्स ऑफिसर द्वारा बताया गया कि आई०ओ०सी०एल० एवं बी०पी०सी०एल० के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल की कोई समस्या नहीं है तथा इन कंपनियों के सभी पेट्रोल पंप पूरी क्षमता के साथ कार्यरत है। एच०पी०सी०एल० के तीन पेट्रोल पंप क्रमशः सुदामा सर्विस स्टेशन, नालन्दा सर्विस स्टेशन एवं धनवंती फ्यूल्स पर जो कि दिनांक 23.10.2026 को कार्यरत नहीं थे उन्हें क्रमशः 12 हजार एवं 18-18 हजार लीटर तेल की आपूर्ति करते हुए कार्यरत करा दिया गया है। ये तीनों पेट्रोल पंप भी अब अपनी पूरी क्षमता के साथ कार्यरत है। दो पेट्रोल पंप बेचन माधुरी एच०पी० एवं केदारनाथ पयूल्स आंतरिक समस्याओं के कारण कार्यरत नहीं है जिसका निराकरण करते हुए जल्द ही इन्हें भी कार्यरत करा लिया जाएगा। तीनों कंपनियों के सेल्स ऑफिसर द्वारा बताया गया कि जिला में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति की कोई समस्या नहीं है।

इस संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा सभी तेल विपणन कंपनियों के सेल्स ऑफिसर को निदेश दिया गया कि अभी शादियों का सीजन चल रहा है जिसके कारण भी पेट्रोल-डीजल की मांग बढ़ी है। इस स्थिति से अपने वरीय अधिकारी को अवगत कराते हुए पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पेट्रोल पंप को करायेंगे साथ ही 05 से 10 प्रतिशत अतिरिक्त तेल को पेट्रोल पंप के स्टॉक रखने हेतु वरीय पदाधिकारी से अनुरोध करेंगे। पेट्रोल-डीजल के वितरण में किसी भी प्रकार की समस्या अथवा व्यवधान होने की स्थिति में तुरंत अपने वरीय पदाधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए उसका निराकरण सुनिश्चित करेंगे तथा अद्यतन स्थिति से जिला आपूर्ति पदाधिकारी, संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी अथवा जिला के अन्य वरीय पदाधिकारी को अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे ताकि विधि-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। साथ ही जिला पदाधिकारी द्वारा आम लोगो को बताया गया कि जिला में पेट्रोल-डीजल की कोई समस्या नही है तथा लोगो से पैनिक नहीं होने का अनुरोध किया गया है।

नोडल पदाधिकारी एल०पी०जी० द्वारा रसोई गैस की जिला में उपलब्धता के संबंध बताया गया कि कुल 54 गैस ऐजेंसियों के माध्यम से उपभोक्ताओं को बुकिंग के आधार पर औसतन 8795 घरेलु एल०पी०जी० सिलिंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। आज की स्थिति में जिला का बैकलॉग जो कि 4.3 था उसमें सुधार लाते हुए 4.1 तक लाया गया है। बैकलॉग को हर हाल में 03 से कम लाने का निदेश जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारी को दिया गया।

जिला पदाधिकारी द्वारा आमलोगों को अवगत कराया गया कि जिला के तीन क्षेत्र क्रमशः बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र, राजगीर एवं सिलाव में PNG पाईपलाईन बिछाया जा रहा है। बिहारशरीफ के कुल 06 वार्ड (21, 22, 23, 24, 25 एवं 44) में, सिलाव के 06 वार्ड (02, 04, 05, 06, 10 एवं 11) में तथा राजगीर के कुल 17 वार्ड (01, 02, 04, 05, 06, 08, 09, 10, 11, 12, 13, 14, 16, 17, 18 एवं 19) में पूरी तरह PNG पाईपलाईन बिछाया जा चुका है।

जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिन क्षेत्रों में PNG पाईपलाईन बिछाया गया है वहां के उपभोक्ताओं को PNG Connection लगवाना अनिवार्य है। जिस क्षेत्र में पाईप लाईन डाले 30 दिन से अधिक हो चुके है वहां विशेष रूप से निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उपभोक्ता कनेक्शन ले रहे हैं या नहीं। प्रशासन का उद्देश्य PNG के उपयोग को बढ़ावा देना है, ताकि शहर में LPG सिलिंडर पर निर्भरता कम हो और उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं निरंतर गैस आपूर्ति हो सके।

जिला पदाधिकारी, नालंदा द्वारा बताया गया कि एल०पी०जी० सिलिंडर प्राप्त करने से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम (Tollfree Number-06112-233168) का संचालन किया जा रहा है जिस पर संपर्क कर उपभोक्ता अपनी समस्याओं को दर्ज करा सकते हैं।

यदि किन्हीं व्यक्ति को पेट्रोल-डीजल एवं एल०पी०जी० सिलिंडरों की जमाखोरी, कालाबाजारी अथवा घरेलु सिलिंडरों की व्यवसायिक उपयोग के बारे में पता चलता है तो वे इसकी सूचना उपरोक्त Tollfree Number पर देने हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा अनुरोध किया गया। साथ ही कहा गया कि यदि कोई व्यक्ति / संस्थान इन वस्तुओं की जमाखोरी, कालाबाजारी अथवा घरेलु गैस के व्यवसायिक उपयोग में संलिप्त पाये जाते हैं तो उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।