हरनौत बाजार में बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती मनायी गई…
जयंती पर अमर शहीद बाबू वीर कुंवर सिंह को लोगों ने किया याद..
वीरता, साहस और देशभक्ति के प्रतीक अमर शहीद बाबू कुंवर सिंह की जयंती पर लोगों ने किया नमन…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: हरनौत, स्थानीय बाजार क्षेत्र के हरनौत-अथमलगोला रोड में स्थित वीर कुंवर सिंह चौक पर
महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती विजय दिवस के रूप में वृहस्पतिवार को मनायी गई ।इस दौरान उक्त चौक स्थित बने गोलंबर को फुल मालाओं से सजाया गया था।साथ तीरंगा के डिजाइन में रंग रोगन करके आकर्षक तरिके से किया गया था।इस दौरान बस्ती गांव के निवासी सह हरनौत नपं के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि धीरज कुमार उर्फ पल्लू सिंह एवं व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिलीप सिंह ने मालार्पिण कर उन्हें
याद किया। उन्होंने कहा कि वीरता, साहस और देशभक्ति के प्रतीक अमर स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।भारतीय स्वाधीनता संग्राम के प्रथम ग़दर 1857 ई के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह ने आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर भारत मां के चरणों में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था
वीर कुंवर सिंह पहले योद्धा थे जो 80 वर्ष के उम्र में तलवार उठाकर आजादी की लड़ाई लड़े थे।मौके पर विजय सिंह, पुटुर सिंह,
गजेंद्र सिंह, बब्लू सिंह,मंथन कुमार
रोहित कुमार,रिंकू पांडे,अवधेश यादव,अजीत कुमार, सोनू कुमार ,मनीष कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
हरिओम की रिपोर्ट…
