• Sat. Apr 25th, 2026

#bihar: नालन्दा में नवनिर्मित मंदिर में दुर्गा देवी जी की हुई प्राण प्रतिष्ठा…

Bykhabretv-raj

Apr 24, 2026

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

नालन्दा में नवनिर्मित मंदिर में दुर्गा देवी जी की हुई प्राण प्रतिष्ठा…

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

#ख़बरें Tv : हरनौत, स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के पचौरा गांव में स्थित पंचायत
सरकार भवन के पास नवनिर्मित मंदिर में मां दुर्गे जी प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चल रहे हैं तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का समापन बृहस्पतिवार को हो विशाल भंडारे के साथ हो गया। वहीं
वाराणसी से पधारे यज्ञाचार्य सच्चिदानंद पांडे व अंकुश पांडेय, त्रिपुरी पांडेय ने कहा कि तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में पहला दिन मंगलवार को भव्य कलश यात्रा, दूसरे दिन बुधवार को वेदी पुजन,मंड़प पूजन ,फलाधीवास जलाधिवास,धृताधिवास, अन्नाधिवास , मिष्ठानाधीवास , पुष्पाधीवास ,महा स्नान ,नेत्रोद मिलान ,नगर भ्रमण ,24 घंटे का अखंड कीर्तन का शुभारंभ समेत विभिन्न अनुष्ठान चला जबकि बृहस्पतिवार को नवनिर्मित मंदिर में मां दुर्गे की प्रतिमा का स्थापना, अखंड कीर्तन का समापन एवं यशशाला में सुजीत, गौतम,उदय,बुधन,सुशीला सहित अन्य मुख्य जजमान समेत अन्य श्रद्धालुओं के द्वारा हवन कुंड में पूर्णाहुति दी गई।इस दौरान हवन कुंड में उठे धुएं से वातावरण भक्तिमय हो गया। यज्ञ के आयोजक में सर्वाधिक योगदान देने वाले में डॉ (प्रो) सचिदानंद कुमार, एवं जानकी आईटीआई के संचालक ई इंद्रजीत है।
वहीं पंचायत के सरपंच हीरा पासवान ने बताया कि मूर्ति राजस्थान के जयपुर से मंगवाई गई है।जिसकी लागत करिब दो लाख रुपए है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2007 के चैत माह में गांव के नवयुवक में विचार आया कि पचौरा में मां दुर्गे के मंदिर स्थापना होनी चाहिए।इसके बाद हर साल बांस-बल्ले के सहारे पंडाल बनाकर चैती दुर्गा पूजा को लेकर पुजा-पाठ होने लगा।साथ ही मेला भी लगने लगा। जिसमें मूर्ति मिट्टी से बनाई जाती थीं।जिसे विसजर्न भी किया जाता था।इसके बाद समस्त ग्रामीणों के सहयोग के आसपास के गांव से रूपये की चंदा तसला गया। जिसके बाद करिब पंद्रह लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित मंदिर बनाई गई।साथ हीं स्थायी मूर्ति की स्थापना की गई। उन्होंने कहा कि पास में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, पंचायत सरकार भवन, मध्य विद्यालय, आंगनबाड़ी भी है।ग्रामीणों ने बताया कि इस तीन दिवसीय धार्मिक को लेकर पचौरा गांव,खैरा,अलिपुर आदि आसपास के गांव में भक्ति मय का वातावरण बना रहा । उन्होंने कहा कि समापन के दिन विशाल भंडारा में तकरीबन चार हज़ार लोगों के बीच पुरी, बुंदिया एवं सब्जी का वितरण किया गया।
इस दौरान पचौरा मुखिया प्रतिनिधि सोनू कुमार, उपेंद्र यादव, मुन्नी शर्मा ,आईटीआई के संचालक ई. इंद्रजीत, महेश,पवन, सुजीत,छोटे समेत अन्य मौजूद थे।

हरिओम की रिपोर्ट…