• Thu. Apr 23rd, 2026

#bihar: गर्मी बढ़ते ही प्रखंड में गहराया बिजली संकट, जनजीवन बेहाल….

Bykhabretv-raj

Apr 23, 2026

 

 

 

 

 

गर्मी बढ़ते ही प्रखंड में गहराया बिजली संकट, जनजीवन बेहाल….

 

 

 

रचनात्मक तस्वीर……

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: हरनौत, स्थानीय प्रखंड में भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। दिन और रात दोनों समय बार-बार बिजली गुल होने से लोग उमस भरी गर्मी में परेशान हैं। हालांकि ग्रामीण इलाकों तक हीं बिजली आपूर्ति की अनियमितता कि स्थिति बनी हुई है। ग्रामीण इलाका के छोटे-बडे़ किराना दुकान के दुकानदारों, मोबाइल दुकान, साइबर कैफे
,बैंक, सरकारी स्कूल,हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर,आंगनबाड़ी केंद्र और अन्य बिजली आधारित कार्य करने वाले लोगों का कामकाज बाधित हो रहा है।जिससे उनकी आमदनी एवं कस्टमर के फिडबैक पर भी असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली काट दी जाती है।जिससे लोगों को और अधिक परेशानी होती है।उन्होंने बिजली विभाग से मांग की है कि आपूर्ति को नियमित किया जाये और कटौती की स्थिति में पूर्व सूचना दी जाये, ताकि लोग कम से कम बिजली कटने के पहले अपने दैनिक कार्य के लिये पानी तक जमा कर सके ।इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ओर तापमान लगातार बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर घंटों बिजली कटौती से राहत मिलना मुश्किल हो गया है। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है, क्योंकि मोटर और ट्यूबवेल बिजली पर निर्भर हैं।उधर किराना दुकानदार समेत व्यापारियों का कहना है कि बिजली कटौती से उनके कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। दुकानों में इन्वर्टर का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे अतिरिक्त खर्च बढ़ गया है। वहीं विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है, क्योंकि दिन में कई बार बिजली गायब हो जाती है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद बिजली विभाग की ओर से कोई ठोस समाधान नहीं किया जा रहा है।

हरिओम की रिपोर्ट…