• Thu. Apr 23rd, 2026

#bihar: बजरंगबली जी के प्राण प्रतिष्ठा को पांच दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम संपन्न…

Bykhabretv-raj

Apr 23, 2026

 

 

 

 

बजरंगबली जी के प्राण प्रतिष्ठा को पांच दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम संपन्न…

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: हरनौत, स्थानीय प्रखंड के मुढा़री गांव स्थित फोरलेन सड़क किनारे बने नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर में श्री श्री 108 श्री बजरंगबली जी की प्राण प्रतिष्ठा एवं अखंड कीर्तन को लेकर चल रहे पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान बुधवार को पूर्णाहुति एवं प्रसाद वितरण के साथ समापन हो गया है।इस पांच दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के दौरान बड़ी मुढा़री,छोटी मुढा़री,मानपुर व शाहवाजपुर गांव में भक्तिमय रहा। वहीं यज्ञाचार्य पंडित अरविंद पांडेय ने कहा कि
शनिवार को कलश शोभा यात्रा,रविवार को वेदी पूजन व मंड़प पूजन , सोमवार को नगर भ्रमण के बाद प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान चला।जबकि मंगलवार से 24 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू किया जो जबकि बुधवार को देवी देवताओं का धृतधारी,
यशशाला में बने चतुष्कोण हवन कुंड में सामूहिक हवन एवं पूर्णाहुति का अनुष्ठान किया गया। उन्होंने कहा कि आज गंगाजी में कल्श का विसर्जन किया जाएगा। वहीं ग्रामीण सुगमबर यादव, नंदू यादव,जितेंद्र यादव आदि ने बताया कि यहां पर वर्ष 1999 ई. से बजरंगबली जी का प्रतिमा स्थापित था। जो फोरलेन अपग्रेड के दौरान मंदिर को थोड़ा गया था। उन्होंने कहा कि नवनिर्मित मंदिर में प्रतिमा स्थापित होने से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। उन्होंने कहा कि पास में नालंदा डेयरी प्रोजेक्ट द्वारा संचालित 10 हजार लीटर क्षमता के दुग्ध शीतक केंद्र,
बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित डॉ० भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय( वर्तमान में बिहारशरीफ के महानंदपुर में संचालित)भी है।अब लोगों को हर मंगलवार या हनुमान जयंती जैसे पर्व त्योहार में लोगों को पूजा-पाठ करने में सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि समापन के दिन श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद के रूप में खीर एवं पुरी का वितरण किया गया। इस दौरान पं. रामचंद्र पांडेय,पं. राकेश पांडेय,सिंघे यादव,सोनु, नितिश,लनीन, कमलेश, बब्लू, पप्पु, गुड्डू,सुनील, मनीष समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

हरिओम की रिपोर्ट…