• Thu. Apr 23rd, 2026

#bihar: हरनौत के पूर्व विधायक इंजीनियर सुनील कुमार तीसरी बार बने जदयू के राष्ट्रीय महासचिव….

Bykhabretv-raj

Apr 23, 2026

 

 

 

 

 

हरनौत के पूर्व विधायक इंजीनियर सुनील कुमार तीसरी बार बने जदयू के राष्ट्रीय महासचिव, जदयू नेता इंजीनियर रवि शंकर ने दी बधाई…

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने पार्टी के पदाधिकारी की नई सूची बुधवार को जारी कर दिया है। पार्टी अध्यक्ष नीतीश कुमार द्वारा घोषित इस सूची में कई नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी भी गई है।हालांकि इसमें नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का नाम नहीं है। इससे स्पष्ट है कि निशांत कुमार संगठन में फिलहाल कोई पद नहीं लेंगे और वह सरकार में भी शामिल नहीं हुए हैं। इसमें कुल 24 नेताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंप गई है। सूची के अनुसार बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2028 तक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे जबकि संजय कुमार झा को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि जदयू ने 12 नेताओं को महासचिव बनाया गया है। इसमें हरनौत विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक इंजीनियर सुनील कुमार को लगातार तीसरी बार जदयू के राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।वही हरनौत प्रखंड क्षेत्र के कोलाबा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य के प्रतिनिधि सह युवा जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश सचिव इंजीनियर रवि शंकर ने इंजीनियर सुनील कुमार को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि जिस आशा और विश्वास के साथ बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इंजीनियर सुनील कुमार को लगातार तीसरी बार जदयू के राष्ट्रीय महासचिव बनाया है। उसे पर हर संभव खरा उतारने का प्रयास करेंगे। इंजीनियर रवि शंकर ने बताया कि नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद 14 अप्रैल को ही बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिए थे। इसके बाद नई सरकार में भाजपा नेता सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है। बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार अब संगठन के विस्तार और मजबूती पर भी फोकस कर रहे हैं।

हरीओम की रिपोर्ट…