चलती ट्रेन में करौटा रेलवे अंडरपास पर गिरा युवक, ईलाज के दौरान मौत..
खुशियां बदला मातम में,शादी में जाने के बजाय शमशान..

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: हरनौत –पटना-बख्तियारपुर रेलवे लाईन में स्थित करौटा रेलवे के पास एक दर्दनाक दुर्घटना हो गई। परिवार वालों को जाना था खुसरूपुर में शादी समारोह में। लेकिन शादि में जाने के बाजय गंगाजी तट बने शमशान के काफिले में शामिल होंगे।घटना बुधवार के शाम करिब साढ़े सात बजे बख्तियारपुर जीआरपी के क्षेत्र अंतर्गत
करौटा रेलवे स्टेशन स्थित अंडरपास रोड के पास की है।मृतक हरनौत प्रखंड के चेरो गांव के निवासी रामदेव यादव के 18 वर्षीय पुत्र छोटु कुमार है। वहीं इस दर्दनाक घटना पर चेरो पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मधुसूदन कुमार ने शोक प्रकट की है।वे कहा कि किसान रामदेव के पुत्र का छोटु कुमार का अकाल मृत्यु हुई है।वे बताते हैं कि खुसरूपुर में इसका रिलेशन है। वहीं घटना के संबंध में बख्तियारपुर जीआरपी के इंस्पेक्टर जवाहरलाल बताते हैं कि अपने परिवार वालों के साथ ट्रेन (टाटानगर – बक्सर एक्सप्रेस) में बख्तियारपुर जंक्शन पर से सवार होकर खुसरूपुर के लिए जा रहा था। बख्तियारपुर से ट्रेन खुली जिसमें मृतक छोटु ट्रेन के दरवाजे पर बैठकर सफर कर रहा था। छोटु को निंद आ रही थी। झुकते-झुखते वह ट्रेन से नीचे गिर गया। जिससे उसे सबसे ज्यादा ब्रेन में चोट लगी। जिसके बाद प्राथमिक उपचार के लिए बख्तियारपुर सामूहिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया।जहां ईलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने कहा कि खुसरूपुर में उसका कोई संबंध है।जहां शादी-ब्याह समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। उन्होंने कहा कि शव फिलहाल बख्तियारपुर सीएचसी में सुरक्षित रखा गया है।परिजन को सूचना दी गई है।
वहीं मौत की दु:खद सूचना पाकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। उन्होंने ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने कि प्रकिया कि जा रही है। आवेदन मिलने पर जांच कर करवाईं की जाएगी।
हरिओम की रिपोर्ट…
