भारतीय प्रशासन में वेबरियन ब्यूरोक्रेसी की प्रासंगिकता और चुनौतियां” विषय पर विभागीय सेमिनार का आयोजन किया…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: ए.एन. कॉलेज, पटना के लोक प्रशासन विभाग द्वारा Max Weber की 162वीं जयंती के अवसर पर “भारतीय प्रशासन में वेबरियन ब्यूरोक्रेसी की प्रासंगिकता और चुनौतियां” विषय पर एक विभागीय सेमिनार का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय के नवनियुक्त प्राचार्य प्रोफेसर शैलेश सिंह ने कार्यक्रम की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ. कविता राज ने की। अपने संबोधन में उन्होंने Max Weber के नौकरशाही सिद्धांतों की वर्तमान समय में उपयोगिता पर प्रकाश डाला और प्रतिभागियों का स्वागत किया।
डॉ प्रीति ने भी नौकरशाही के विचारों को व्यक्त किया।
इस अवसर पर डॉ. अमीरूल्लाह ने कहा कि वेबरियन ब्यूरोक्रेसी के सिद्धांत—नियम आधारित प्रशासन, पदानुक्रम एवं निष्पक्षता—आज भी भारतीय प्रशासन की रीढ़ हैं, किन्तु लालफीताशाही और जटिल प्रक्रियाएं इसकी प्रमुख चुनौतियां हैं।अपने वक्तव्य में कहा कि बदलते समय के साथ प्रशासनिक प्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और तकनीकी सुधारों की आवश्यकता है। उन्होंने ई-गवर्नेंस को आधुनिक प्रशासन का महत्वपूर्ण उपकरण बताया।विभाग के विद्यार्थी आयुश, रंजीत,काजल,राखी, रचित,प्राची, दीपशिखा,पूजा,रौशन, पल्लवी,, शुभम् , आरती आदि ने नौकरशाही
के बेवर के विचारों को व्यक्त करते हुए वर्तमान परिदृश्य में तुलनात्मक समीक्षा किया और निष्कर्ष निकाला कि वेबरियन मॉडल आज भी प्रासंगिक है, लेकिन इसे समयानुकूल सुधारों के साथ लागू करना आवश्यक है।
धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर अमीरूल्लाह ने और सेमेस्टर 2 के छात्र रौशन ने मंच संचालन किया।
