नालन्दा में 12 वर्षीय बालक को फोड़ा दोनों आंख, लोगों में भारी आक्रोश…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: हरनौत, स्थानीय थाना क्षेत्र के लोहरा गांव स्थित मुसहरी टोला से एक बेहद गंभीर और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।जहां गांव के ही 12 वर्षीय छात्र सन्नी कुमार की दोनों आंख फोड़ देने का मामला प्रकाश में आया है, जिससे पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है।
ग्रामीणों कि माने तो सन्नी कुमार स्थानीय गांव स्थित सरकारी विद्यालय में कक्षा 8वीं का छात्र है। उसके पिता श्रावण कुमार तांती मेहनत-मजदूरी कर होटल में काम करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सन्नी दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा है। वहीं परिजनों के अनुसार, करीब 15 दिन पहले सन्नी अपने भाई के साथ खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली सुग्गी देवी के बेटे साहिल को खेल-खेल में आंख में हल्की चोट लग गई थी। इसी बात को लेकर रंजिश चल रही थी।
आरोप है कि इसका बदला लेने के रंजीश उनके आंख में चल रही थी। जिसमें बीते 17 अप्रैल को सन्नी को अकेला पा कर उसकी भाभी सुग्गी देवी ने अपने पति और अन्य लोगों के साथ मिलकर बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसकी आंख दोनों फोड़ दी। जिसके बाद परिजनों ने घायल सन्नी को तत्काल बिहारशरीफ के मॉडल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। पटना में भी अब जबाब दे दिया कि इसका आंख वापस नहीं आयेगा। इसके बाद बच्चे को लेकर परिजन गांव पहुंचे गये। रविवार के दोपहर अपने घर पहुंचे। जहां चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ती गई। इसके बाद किसी ने पुलिस को सूचना दी।तद उपरांत थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मुकेश कुमार वर्मा ने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों को समझाया। जहां तक एक व्यक्ति को उठाकर फिलहाल पुछताछ के लिए थाना भी ले गया है। वहीं इस घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोग ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है आरोपियों की तलाश जारी है।
हरिओम की रिपोर्ट….
