हरनौत विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ सामाजिक न्याय परिचर्चा का आयोजन किया…
ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
@ख़बरें Tv : आज दिनांक 11मई को राष्ट्रीय जनता दल द्वारा चंडी के सुदामा मैरिज हॉल में हरनौत विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ सामाजिक न्याय परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद श्री सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार नेता नहीं वह आरएसएस और भाजपा का मुखौटा है। भारतीय जनता पार्टी उन्हें केवल सामाजिक न्याय के धरोहर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद यादव जी के खिलाफ एक मुखौटा बना कर रखा। उन्होंने कुर्सी के लिए बार-बार सामाजिक न्याय के पीठ में छुड़ा घोपा। उन्होंने सदैव दूसरे की कंधे पर रहकर राजनीति किया। कुर्सी के लिए नीतीश कुमार जी ने बेलछी नरसंहार के अभियुक्त को टिकट देने का काम किया सांसद सुधाकर सिंह जनता दल यूनाइटेड को केवल पटना और नालंदा जिला के बीच की पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि 20 बरसों से बिहार सरकार में मुखिया बने हुए हैं लेकिन उन्होंने टाल का विकास नहीं कर पाए। नालंदा से पलायन नहीं रोक पाए। विकास के नाम पर किसानों से जबरदस्ती जमीन छीना गया। नालंदा शिक्षा का केंद्र रहा है परंतु नीतीश कुमार जी आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी द्वारा थोपा गया नई शिक्षा नीति लागू कर बिहार की शिक्षा को ध्वस्त करना चाहते हैं। शराबबंदी के आड़ में माफिया द्वारा सरकार के पैरलल अर्थव्यवस्था खड़ी करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि नालंदा बिहार के सत्ता परिवर्तन के अगुवाई करेगा। उन्होंने तेजस्वी यादव जी के 17 महीने के उपमुख्यमंत्री कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने बिहार के विकास की गति को नई दशा एवं दिशा देने का काम किया। उन्होंने तेजस्वी यादव जी के कार्यकाल को आर्थिक न्याय का कार्यकाल बताया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री सुबोध मेहता एवं प्रियंका भारती ने कहा कि आदरणीय तेजस्वी यादव जी ने 2020 के चुनावी वादे को मात्र अपने 17 महीना के अल्प उपमुख्यमंत्री कार्यकाल में पूरा करने का काम किया इस प्रकार सरकार बनने पर प्रदेश में उद्योग धंधे लगाकर पलायन रोकी जाएगी। माई बहन सम्मान योजना के तहत माता बहनों को ₹2500 प्रतिमाह, दिव्यांगजन पेंशन एवं विधवा पेंशन 400 से बढ़ाकर ₹1500 प्रतिमाह कर दिया जाएगा। प्रत्येक परिवार को 200 यूनिट बिजली प्रतिमाह मुफ्त दिया जाएगा। पूर्व विधायक सतीश कुमार एवं डॉ रविकांत ने कार्यकर्ताओं से चुनाव में जुट जाने को कहा। उन्होंने बूथ जीतने का नारा दिया। कार्यक्रम के अध्यक्षता चंडी प्रखंड के अध्यक्ष अजय चंद्रवंशी ने की इस मौके पर जिला अध्यक्ष अशोक कुमार हिमांशु प्रधान महासचिव सुनील यादव, दीपक कुमार ,जीतू यादव, निधि शर्मा, रजनीश सिंह, पवन यादव ,विनोद कुमार ,सुबोध चंद्रवंशी ,जगत नारायण यादव ,योगेंद्र यादव ,अर्जुन यादव सहित सभी बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।