प्राथमिक विद्यालय बेलदरिया के बच्चों ने शत प्रतिशत नामांकन के लिए निकाली रैली..

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: बिहारशरीफ प्रखण्ड स्थित प्राथमिक विद्यालय बेलदरिया पावा में प्रवेशोत्सव उत्सव के तहत नामांकन रैली निकाला गया। जिसमें विद्यालय के सभी शिक्षकों, विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों, बाल संसद व मीणा मंच के सदस्यों एवं बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने बेलदरिया, पावा कॉलोनी एवं बंगाली नगर गांव के गलियों में घुमकर बच्चों एवं अभिभावकों को सरकारी विद्यालय में नामांकन के लिए प्रेरित किया। प्रधान शिक्षक रोहित कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में पर्याप्त संख्या में पदस्थापित प्रशिक्षित शिक्षक नौनिहालों के उज्जवल भविष्य हेतु तत्पर हैं। आज सरकार हर बच्चों को शिक्षित करने के लिए पुस्तक,डायरी, छात्रवृत्ति, पोशाक, दोपहर का भोजन, स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा प्रदान कर रहा है। शिक्षकों के मेहनत का ही परिणाम है कि सभी सरकारी विद्यालय निजी विद्यालय को सिर्फ टक्कर ही नहीं दे रहे बल्कि अनेक क्षेत्रों में प्राइवेट स्कूल से बेहतर और अच्छा कर रहें है। सरकारी विद्यालय बच्चों को सिर्फ शिक्षा ही नहीं देता है बल्कि शिक्षा के साथ साथ संस्कार, बदलते समय के खुद को बदलने की काबिलियत, परिस्थितियों से जूझने की क्षमता, देशभक्ति की भावना और सामाजिक मूल्यों की समझ भी देता है। इसके साथ ही विद्यालय के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्काउट गाइड, खेल कार्यक्रम, जूनियर कंप्टीशन में भाग ले रहे है। उन्होंने सभी अभिभावकों को अपने बच्चों का नामांकन सरकारी विद्यालय में कराने का आग्रह किया। शिक्षक ललन पंडित ने कहा कि सभी अभिभावक अपने बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें और यदि किसी प्रकार की कोई कमी दिखे तो विद्यालय आकर बताएं ताकि सुधार किया जा सके। इस अवसर पर चंद्रशेखर पासवान, बिनोद पाण्डेय, सिकन्दर कुमार ने घर घर संपर्क कर नामांकन हेतु प्रेरित किया।
