• Sat. Apr 18th, 2026

#bihar: नालन्दा जिला में एल०पी०जी० घरेलु गैस सिलिंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है एवं खपत के विरूद्ध निर्बाध आपूर्ति जारी…

Bykhabretv-raj

Apr 12, 2026

 

 

 

 

 

 

 

 

नालन्दा जिला में एल०पी०जी० घरेलु गैस सिलिंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है एवं खपत के विरूद्ध निर्बाध आपूर्ति जारी…

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: आज दिनांक- 12 अप्रैल 2026 को श्री कुंदन कुमार, जिला पदाधिकारी, नालंदा द्वारा बताया गया कि तेल विपणन कंपनी के जिला नोडल पदाधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार जिला में एल०पी०जी० घरेलु गैस सिलिंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है एवं खपत के विरूद्ध निर्बाध आपूर्ति जारी है। जिला में स्थित कुल 54 गैस ऐजेंसियों के माध्यम से उपभोक्ताओं को बुकिंग के आधार पर घरेलु एल०पी०जी० सिलिंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। विभागीय नियमानुसार शहरी क्षेत्र में 25 दिनों में एवं ग्रामीण क्षेत्र में 45 दिन में रिफिलिंग हेतु आवेदन किया जा सकता है। जिला पदाधिकारी द्वारा लंबित बुकिंग का निष्पादन शीघ्र करते हुए जिला का बैकलॉग 02 से 03 के बीच लाने का निदेश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया है।

जिला पदाधिकारी द्वारा यह भी बताया गया कि खरमास के बाद वैवाहिक व अन्य कार्यक्रम में बढोतरी होने के मद्देनजर उक्त कार्यक्रमों में वाणिज्यिक गैस की पर्याप्त आपूर्ति के संबंध में भी प्रावधान किया गया है। जिसके तहत वैवाहिक कार्यक्रम हेतु रसोईया / कैटरर्स अपने वाणिज्यिक गैस के लिए निबंधन करायेंगे और संबंधित तेल कंपनियाँ अगले 5-7 दिनों में निबंधन करना सुनिश्चित करेंगे। जिस व्यक्ति विशेष के घर में वैवाहिक कार्यक्रम निर्धारित है, उस व्यक्ति विशेष के द्वारा शादी के कार्ड के साथ अपने संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को वाणिज्यिक गैस की आपूर्ति हेतु एक आवेदन समर्पित करेंगे, जिसमें इस बात का स्पष्ट उल्लेख हो कि उन्हें कितने वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की आवश्यकता है तथा उनके उक्त वैवाहिक कार्यक्रम में कितने लोगों के शामिल होने की संभावना है। वैवाहिक कार्यक्रम हेतु व्यक्ति विशेष के लिए उपलब्ध कराया गया वाणिज्यिक गैस मात्र वैवाहिक कार्यक्रम में ही प्रयुक्त होंगे।

जिला पदाधिकारी द्वारा आमलोगों को अवगत कराया गया कि जिला के तीन क्षेत्र क्रमशः बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र, राजगीर एवं सिलाव में PNG पाईपलाईन बिछाया जा रहा है। बिहारशरीफ के कुल 06 वार्ड (21, 22, 23, 24, 25 एवं 44) में, सिलाव के 06 वार्ड (02, 04, 05, 06, 10 एवं 11) में तथा राजगीर के कुल 17 वार्ड (01, 02, 04, 05, 06, 08, 09, 10, 11, 12, 13, 14, 16, 17, 18 एवं 19) में पूरी तरह PNG पाईपलाईन बिछाया जा चुका है तथा लोगों से प्राप्त आवेदन के आधार पर PNG Connection प्रदान किया जा रहा है। जल्द ही इन क्षेत्रों में कैंप लगाकर भी लोगों को पर PNG Connection प्रदान किया जायेगा। जिन क्षेत्रों में PNG पाईपलाईन बिछाया गया है वहां के उपभोक्ताओं को हर हाल में PNG Connection लगवाने का अनुरोध जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया है। ताकि लोगों को बड़े शहरों जैसी सुविधा प्राप्त हो तथा LPG पर लोगों की निर्भरता कम की जा सके।

जिला पदाधिकारी, नालंदा द्वारा बताया गया कि एल०पी०जी० सिलिंडर प्राप्त करने से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम (Tollfree Number-06112-233168) का संचालन किया जा रहा है जिस पर संपर्क कर उपभोक्ता अपनी समस्याओं को दर्ज करा सकते हैं।

यदि किन्हीं व्यक्ति को एल०पी०जी० सिलिंडरों की जमाखोरी, कालाबाजारी अथवा घरेलु सिलिंडरों की व्यवसायिक उपयोग के बारे में पता चलता है तो वे इसकी सूचना उपरोक्त Tollfree Number पर देने हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा अनुरोध किया गया। साथ ही कहा गया कि यदि कोई व्यक्ति / संस्थान एल०पी०जी० सिलिंडरों की जमाखोरी, कालाबाजारी अथवा घरेलु गैस के व्यवसायिक उपयोग में संलिप्त पाये जाते हैं तो उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।