राज्य सरकार के खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ित परिवारों पर का है:- मंत्री श्रवण कुमार

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: बिहारशरीफ प्रखंड के ग्राम मेघी में अग्निकांड पीड़ित 13 किसान परिवार के 25 बिगहा के लगे फसल जलकर राख हो गया सूचना प्राप्त होते ही क्षेत्रिय विधायक सह बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार सांसद कौशलेंद्र कुमार स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे किसानों की बातों को सुनकर अधिकारियों को फसल छति का मुआयना एवं आकलन कर मुआवजा देने का निर्देश दिया हर संभव मदद का भरोसा दिलाया तत्पश्चात बिहारशरीफ प्रखंड कार्यालय में पहुंचकर दो आपदा पीड़ित परिवारों को राज्य सरकार के द्वारा प्रदत्त सहायता राशि भी चेक प्रदान किया भ्रमण के क्रम में राणा बिगहा पहुंच कर मघडा मंदिर की घटना में इलाजरत स्मृति कुमारी से मिलकर उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है और कानून के राज की स्थापना से हर व्यक्ति के सम्मान में वृद्धि हुई है।भीड़ में अलग दिखना आसान है,लेकिन समय की कसौटी पर खरा उतरना ही असली पहचान बनाता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सादगी, निरंतर मेहनत और जनसेवा के प्रति समर्पण ने विकास को नई दिशा दी है। उनके फैसले ही उनकी असली पहचान हैं,जो हर दिन बिहारवास्यों के जीवन को बेहतर बना रहे हैं हर खेत में पानी,हर किसान हो खुशहाल, इसी संकल्प के साथ नीतीश सरकार राज्य में सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ बना रही है।लघु सिंचाई योजनाओं के तहत नए जल स्रोतों का निर्माण हो रहा है, साथ ही आहर-पईन और तालाबों का जीर्णोद्धार कर किसानों को बेहतर सुविधा और खेती के लिए पर्याप्त पानी सुनिश्चित किया जा रहा है।निशांत कुमार नई ऊर्जा और विश्वास के प्रतीक बनकर उभर रहे हैं। बिहार की जनता में उनके प्रति अटूट भरोसा है, वहीं विधायकों में भी उनके सक्रिय होने से नया उत्साह देखने को मिल रहा है। सरल और मृदुभाषी स्वभाव के साथ वे सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं, निश्चित ही वे बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि आपदा पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार कर रही है बिहार और बिहारवासियों के लिए ये दो दशक एक नई पहचान का दौर रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व जदयू अध्यक्ष बिहारशरीफ गुलरेज अंसारी जिला प्रवक्ता डॉ धनंजय कुमार देव प्रखंड अध्यक्ष संजय कुशवाहा प्रदीप मुखिया टुनटुन चंद्रवंशी बाल्मिकी प्रसाद मुन्ना मांझी उजाला प्र संजय प्र कुशवाहा रविन्द्र कुशवाहा सकलदीप प्र रंजीत सिंह संजय राम नीरज कुशवाहा भोला प्र छोटु महतो अवधेश प्रसाद अरूण वर्मा डा अरविंद कुमार वरन केवट डेजी देवी संजय कुमार मुन्ना पासवान मंटू कुशवाहा नीतीश पाण्डेय बिट्टू कुशवाहा गुलशन कुमार प्रणव केवट सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे
