BR24D0022892 -REG. BY CENTRAL GOVT.

#nalanda: राजगीर महोत्सव 2024 अंतर्गत ग्राम श्री मेला का आयोजन दिनांक 21.12.24 से 27.12.24 तक निर्धारित…. जानिए

 

 

 

 

 

राजगीर महोत्सव 2024 अंतर्गत ग्राम श्री मेला का आयोजन दिनांक 21.12.24 से 27.12.24 तक निर्धारित….

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

#ख़बरें टी वी: राजगीर महोत्सव 2024 अंतर्गत ग्राम श्री मेला का आयोजन दिनांक 21.12.24 से 27.12.24 तक निर्धारित है। ग्राम श्री मेला अंतर्गत जिला स्तरीय सभी विभागों के 40 स्टॉल का निर्माण किया जा रहा है जिसके अंतर्गत सभी विभाग अपने योजनाओं का प्रचार-प्रसार, सेवा उपलब्ध करवाना एवं जागरुकता को बढ़ाने का कार्य किया जायेगा। अल्पसंख्यक विभाग द्वारा 40 स्टॉल पर विभिन्न सामग्री की बिक्री की जाएगी जिसमे सभी प्रकार के कपड़े एवं हस्तकला से निर्मित विभिन्न उत्पाद सम्मिलित है। जीविका के विभिन्न राज्यों के विशेषीकृत स्वरोजगारी के अतिरिक्त राज्य के भी महत्वपूर्ण स्वयं सहायता समूह अपने उत्पादों का विक्रय एवं प्रदर्शन करेंगे। उद्योग विभाग द्वारा भी 40 स्टॉल पर अपने उत्पादो का प्रदर्शन एवं विक्रय का कार्य किया जाएगा। इस वर्ष खादी ग्रामोद्योग का 100 से अधिक स्टॉल पर अपने उत्पादों की बिक्री की जाएगी। इसके अतिरिक्त पुस्तक मेला कृषि मेला एवं व्यंजन मेला का आयोजन भी किया जाएगा जाएगा।