• Sat. Apr 18th, 2026

#bihar: सूखा नशा के विरुद्ध जागरूकता अभियान पर विशेष जोर , निकाली रैली….

Bykhabretv-raj

Mar 27, 2026

 

 

 

 

 

सूखा नशा के विरुद्ध जागरूकता अभियान पर विशेष जोर , निकाली रैली….

एनएसएस विशेष शिविर के चौथे दिन नशाख़ोरी के ख़िलाफ़ फूंका बिगुल , डा. मानव ने किया आगाज ..

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: हिलसा ( नालंदा ) एस.यू. कॉलेज, हिलसा के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा संचालित एक सप्ताहीय सामुदायिक आउटरीच कार्यक्रम के चौथे दिन आज अर्जुन टोला, मई, हिलसा में “नशा मुक्ति एवं मद्य निषेध जागरूकता अभियान” के अंतर्गत सूखा नशा (खैनी, तंबाकू, सिगरेट, गुटखा, गांजा आदि) के विरुद्ध व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।अभियान की शुरुआत समाजसेवी डा. आशुतोष कुमार मानव एवं एनएसएस प्रभारी डा. पिंकी कुमारी ने की ।
कार्यक्रम के अंतर्गत एनएसएस स्वयंसेवकों ने कॉलेज परिसर से अर्जुन टोला तक पैदल मार्च निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया। “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो” जैसे नारों के साथ पूरे क्षेत्र में संदेश प्रसारित किया गया। इसके साथ ही स्वयंसेवकों ने डोर-टू-डोर अभियान चलाकर लोगों को मद्य निषेध के साथ-साथ खैनी, तंबाकू, सिगरेट, गुटखा एवं गांजा जैसे नशों के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार सिंह ने कहा कि “बिहार में मद्य निषेध लागू होने के बावजूद सूखा नशा तेजी से फैल रहा है, जो विशेष रूप से बच्चों और युवाओं के लिए अत्यंत घातक है। खैनी, तंबाकू, सिगरेट और गांजा जैसे नशे धीरे-धीरे व्यक्ति के स्वास्थ्य और भविष्य दोनों को नष्ट कर देते हैं। इससे बचाव के लिए समाज के हर वर्ग को जागरूक होना होगा।”
एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. पिंकी कुमारी ने कहा कि “नशा मुक्ति केवल कानून से नहीं, बल्कि जनजागरूकता और सामूहिक प्रयास से संभव है। सूखा नशा एक छिपी हुई समस्या है, जिसे जड़ से खत्म करने के लिए निरंतर अभियान चलाने की आवश्यकता है।”
मुख्य अतिथि गुटखा छोड़ो आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भारत निर्वाचन आयोग के नालंदा जिला स्वीप आईकॉन डॉ. आशुतोष कुमार मानव ने अपने संबोधन में कहा कि “मद्य निषेध के बाद सूखा नशा समाज में तेजी से अपनी जगह बना रहा है। खैनी, तंबाकू, सिगरेट और गांजा युवाओं को अंदर से खोखला कर रहे हैं। हमें इसे केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि सामाजिक आंदोलन के रूप में लेना होगा और हर व्यक्ति को इसके खिलाफ आवाज उठानी होगी।”
कार्यक्रम में मधुसूदन कुमार के अलावा एनएसएस स्वयंसेवक पल्लवी, नीतीश, खुशी, श्वेता, आरती, अनुराधा, शिशुपाल, अमन सहित अन्य छात्रों ने आकर्षक पोस्टर बनाकर ग्रामीणों को जागरूक किया तथा नशा त्यागने का संदेश दिया।
ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में डा. पिंकी कुमारी के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।