October 24, 2024

#nalanda: डीएम नालंदा द्वारा 26 आवेदकों की समस्याओं को सुना गया… जानिए

जनता दरबार में जिलाधिकारी , नालंदा द्वारा 26 आवेदकों की समस्याओं को सुना गया , साथ ही समस्या निदान हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

#ख़बरें टी वी: दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी ,श्री शशांक शुभंकर ने आज 26 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

हनुमान गढ़ ग्राम के आवेदक द्वारा बताया गया कि आदेश देने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने से सम्बन्धित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय ने अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालंदा को निर्देशित किया।

आवेदक के द्वारा बताए गए रकवा सुधार करने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, नालन्दा को निर्देश दिया गया।

आवेदक द्वारा बताया गया कि मैं एक दिव्यांग विद्यार्थी हूं। मैं बिहार लोक सेवा आयोग की तैयारी करना चाहता हूं, जिसके लिए मेरे पास पैसा नहीं है। मुझे पढ़ने हेतु आर्थिक सहयोग राशि प्रदान करने की कृपा की जाय। से सम्बन्धित समस्या निवारण हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा सहायक निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, नालन्दा को निर्देश दिया गया।

आवेदक के द्वारा बताए गए राशन कार्ड चालू करने से संबंधित समस्या निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला आपूर्ति पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।

आवेदक के द्वारा बताया गया कि आम गैर मजरूआ पईन को कुछ दबंग लोगों के द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर रहा है। जिससे गांव का नाली- गली का पानी नहीं निकल पा रहा है। जिससे जल जमाव की समस्या बनी रहती है। से सम्बन्धित समस्या निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय ने अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी , नालन्दा को निर्देश दिया गया।

आवेदक द्वारा बताया गया कि मेरे रैयती जमीन को जबरन डोजर से खुदाई कर रास्ता बना दिया गया है। से संबंधित समस्या निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रभारी पदाधिकारी, जिला राजस्व शाखा, नालन्दा को निर्देश दिया गया।

आवेदक के द्वारा बताए गए सामुदायिक भवन- सह – वर्क शेड का निर्माण से संबंधित समस्या के निवारण हेतु जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा जिला कल्याण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।

आवेदक के द्वारा बताए गए रैयती भूमि का परिमार्जन से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालंदा को निर्देश दिया गया।

अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को समस्या निदान हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।