October 23, 2024

#nalanda: 38 बिहार बटालियन बिहारशरीफ, कैडेटों को प्राप्त हो रहा ज्ञान और रोमांच…. जानिए

 

 

 

 

 

38 बिहार बटालियन बिहारशरीफ, कैडेटों को प्राप्त हो रहा ज्ञान और रोमांच….

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी: राजगीर में संचालित ऑल इंडिया ट्रेकिंग कैंप के तत्वाधान में कैडेटों को अवलोकन कराया गया अंतर्राष्ट्रीय नालंदा विश्वविद्यालय एवं पावापुरी स्थित जल मंदिर । विश्वविद्यालय के कुलपति श्री डॉ अभय कुमार ने कैडेटों को संबोधित करते हुए बताया कि विभिन्न राज्यों से आए कैडेट ज्ञान की इस भूमि नालंदा और राजगीर से सभ्यता संस्कृति को संरक्षित करने का संकल्प लेकर जाएं। कैंप के दौरान ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर राम नरेश एवं ए डी जी मेजर जरनल ए एस बजाज ने कैंप का अवलोकन किया और साथ हीं साथ विभिन्न राज्यों से आए एन सी सी पदाधिकारियों,कैडेटों, ट्रेनिंग स्टाफ इत्यादि को संबोधित किया अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि यह कैंप हमारी हिम्मत,सहयोग और प्रकृति के प्रति हमारे प्रेम का प्रतीक है l
इसके अतिरिक्त कैंप में ट्रेकिंग के साथ साथ पर्यावरण सम्बन्धी जानकारी भी मिल रही है,नालंदा राजगीर और बिहार के इतिहास के बारे में विशेष जानकारी एन सी सी पदाधिकारी मधु कांत ने कैडेटों को दिया कैंप में कैडेटों के बीच प्रतिस्पर्धा की भावना के विकास के लिए वॉलीबॉल,रस्साकसी, सांस्कृतिक कार्यक्रम इत्यादि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बिहार ,झारखंड,उड़ीसा,बंगाल, सिक्किम, उत्तरप्रदेश, उत्तर पूर्वी राज्यों से आए कैडेट भाग ले रहे हैं और बेहतर प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को पुरस्कृत किया जाएगा।
कैंप कमांडेंट कर्नल राजेश बाहरी ने कैंप के सफल संचालन के लिए प्राप्त मार्गदर्शन के लिए ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर राम नरेश एवं ए डी जी मेजर जरनल ए एस बजाज साहब का धन्यवाद ज्ञापन किया इस मौके पर ३८ बिहार बटालियन बिहारशरीफ के सुबेदार मेजर ललिंद्र तिग्गा, सूबेदार रूपेश गुरुंग,राजकुमार, मान सिंह, सत्येंद्र साहब बी एच एम भुजैल आदि उपस्थित रहे साथ हीं साथ एन सी सी पदाधिकारी मधु कांत, अरुण पांडेय, तिवारी सर, मौर्या इत्यादि शामिल रहे। कैंप की सफलता के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय राजगीर की प्राचार्या श्री मती एस वर्मा के सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

Other Important News