October 22, 2024

#bihar: 38 बिहार बटालियन कैम्प का उत्साहवर्धन करने के लिए बिहार सरकार के मंत्री व नालंदा उपस्थित रहे.. जानिए

 

 

 

 

 

38 बिहार बटालियन कैम्प का उत्साहवर्धन करने के लिए बिहार सरकार के मंत्री व नालंदा उपस्थित रहे…

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी: जवाहर नवोदय विद्यालय में संचालित नेशनल ट्रेकिंग कैम्प राजगीर के तत्वाधान में आज कैडेटों ने भ्रमण के साथ-साथ सांस्कृतिक धरोहरों एवं महान विभूतियों के बारे में ज्ञान अर्जित किया। कैडेटों ने पूजनीय व्हेन सांग जो चीन के राजवंश काल के सुप्रसिद्ध बौद्ध आचार्य थे उनके स्मारक का अवलोकन किया और उनके कृत्यों के बारे में अध्ययन किया। ले कर्नल प्रदीप तक्षक ने कैडेटों को बताया कि व्हेन सांग एक प्रसिद्ध बौद्ध भिक्षु विद्वान दार्शनिक, अनुवादक एवं अन्वेषक यात्री थे जिन्होंने अकेले 7 वीं शताब्दी में पुरातन भारत की यात्रा की तथा उन्होंने नालन्दा विश्वविद्यालय से ज्ञान अर्जन किया। इसके अतिरिक्त कैडेटों ने विश्व शांति स्तूप राजगीर का भी अवलोकन किया जिसके बारे में ले. कर्नल अजय कुमार ने कैडेटों के बीच विस्तारपूर्वक चर्चा किया। उन्होंने बताया कि बुद्ध की प्रतिमाएँ चारो तरफ से स्तूप पर आरूढ है जो हमें विश्व शांति एवं भाईचारे का संदेश प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि इसका निर्माण तिब्बती बौद्ध धर्म के अनुयायी निचिदात्सु फुजी द्वारा कराया गया था।

 

 

इसके अतिरिक्त कैम्प में विभिन्न राज्यों से आए कैडेटों के बीच प्रतिस्पर्धी भावना का विकास करने के लिए बॉलीवौल, रस्साकस्सी, पेंटिंग इत्यादि जैसे प्रतियोगताओं का आयोजन कराया गया। जिसके प्रथम कड़ी में वॉलीवॉल मुकाबले में बिहार एवं झारखंड की टीम ने उत्तरप्रदेश को एवं उत्तर पूर्वी राज्य के कैडेटों ने पश्चिम बंगाल के कैडेटों को पराजित किया।

कैम्प का उत्साहवर्धन करने के लिए बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री ‘माननीय श्री श्रवण कुमार एवं नालंदा सांसद श्री कौशलेन्द्र कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के भौतिकवादी युग में पर्यावरण एवं वनों का संरक्षण आवश्यक है। माननीय सांसद ने कैडेटों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप सभी विश्व के धरोहरों का अवलोकन कर ज्ञानार्जन करें।

 

 

कैम्प कमांडेट राजेश बहिरी ने आए हुए अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ प्रदान करके किया। साथ ही साथ उन्होंनें बताया कि माननीय मंत्री एवं आदरणीय सांसद महोदय का सहयोग हमेशा एन.सी.सी को प्राप्त होता रहा है इसके लिए उन्होंने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया । ‘आगामी आने वाले कैंप के दिनों में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रतियोगिता क्वीज की प्रतिस्पर्धा इत्यादि कराए जाएंगे ..कैंप के सफल संचालन के लिए सूबेदार मेजर ललिंद्र तिग्गा सूबेदार रूपेश गुरुंग जे सी ओ सूबेदार मान सिंह, राजकुमार,नितिन, शुक्ला सर के साथ साथ एन सी सी पदाधिकारी मधु कांत, कैप्टन अरुण पांडेय,तिवारी सर, मौर्या इत्यादि दर्जनों एन सी सी पदाधिकारी मौजूद हैं l

Other Important News