October 18, 2024

#nalanda: नालंदा विश्वविद्यालय में प्रसिद्द इतिहासकार धर्मपाल के जीवनी पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आज से शुभारम्भ… जानिए

 

 

 

 

नालंदा विश्वविद्यालय में प्रसिद्द इतिहासकार धर्मपाल के जीवनी पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आज से शुभारम्भ…

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी: राजगीर, 18 अक्टूबर, 2024; नालंदा विश्वविद्यालय, राजगीर में 18 से 20 अक्टूबर, 2024 तक “भारतीय संस्कृति, दर्शन और इतिहास पर धरमपाल के योगदान” विषय पर आज से तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है! नालंदा विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ़ बुद्धिस्ट स्टडीज, फिलॉसफी एंड कम्पेरेटिव रिलीजंस द्वारा, भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद के सहयोग से आयोजित यह राष्ट्रीय सेमिनार गांधीवादी विचारक, स्वतन्तता सेनानी और प्रसिद्द इतिहासकार धरमपाल के भारतीय परम्पराओं, समाज और संस्कृति में योगदान पर केंद्रित होगी!
इस कार्यक्रम का उद्घाटन आज नालंदा विश्वविद्यालय राजगीर के परिसर में होगा! उद्घाटन समारोह में वैदिक और बौद्ध प्रार्थनाओं के साथ दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा! इस राष्ट्रीय संगोष्ठी की मुख्य अतिथि, प्रसिद्ध इतिहासकार और गांधी अनुसंधान फाउंडेशन की डीन, प्रो. गीता धरमपाल होंगी! वह अपने उदघाटन भाषण में “भारत के अतीत की पुनः प्राप्ति और भविष्य का निर्माण विषय पर धरमपाल की दृष्टि” पर अपनी बात रखेंगी! इस सेमिनार में सेंटर फॉर पॉलिसी स्टडीज, चेन्नई के निदेशक प्रो. जतिंदर बजाज और अध्यक्ष प्रो. एमडी श्रीनिवास सहित अन्य प्रतिष्ठित विद्वान भी भाग लेंगे!
तीन दिनों तक चलने वाले इस सेमिनार में विभिन्न शैक्षणिक सत्र होंगे, जिनमें धरमपाल के भारतीय संस्कृति, शिक्षा और शासन पर विचारों पर चर्चा की जाएगी! देशभर के कई जानेमाने इतिहासकार और विद्वान इन विषयों पर अपने शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे और साथ ही, औपनिवेशिक काल से पहले की भारतीय शिक्षा और स्वशासन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे! संगोष्ठी का समापन 20 अक्टूबर, 2024 को एक समापन सत्र के साथ होगा! इस राष्ट्रीय संगोष्ठी की अध्यक्षता नालंदा विश्वविद्यालय के अंतरिम कुलपति प्रो. अभय कुमार सिंह करेंगे!