October 18, 2024

#nalanda: किशोर किशोरियों को सशक्त व मजबूत बनाने हेतु, उन्मुखीकरण कार्यशाला की गई… जानिए

 

 

 

 

 

किशोर किशोरियों को सशक्त व मजबूत बनाने हेतु, उन्मुखीकरण कार्यशाला की गई…

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : आज दिनांक 16 अक्टूबर 2024 को प्रखंड राजगीर के प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अंत्या अंजुम एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रोहित कुमार राजगीर तथा जिला से महिला एवं बाल विकास निगम से लैंगिक विशेषज्ञ की अध्यक्षता में राजगीर प्रखंड कार्यालय के सभागार कक्ष में ,महिला एवं बाल विकास निगम व यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में उड़ान परियोजना के अंतर्गत बाल रक्षा भारत के सहयोग से राजगीर प्रखंड के पंचायत गोरौर, भुई, बरनौसा , नाहुब, इत्यादि से किशोर किशोरियों को सशक्त व मजबूत बनाने हेतु 21वीं सदी के कौशल ऑन लाइन और ऑफ लाइन सीखने के माध्यम तथा सखी वार्ता अंतर्गत प्रखंड स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला की गई। जिसमें जिला समन्वयक निशांत कुमार बाल रक्षा भारत द्वारा किशोर किशोरी को अपने संवारने के लिये अनेक हुए वो कौशल की जानकारी देते हुए युवा हब एवम् कंप्यूटर संबंधित अन्य कोर्स पर विस्तृत रूप से जानकारी दिए।पुन: जिला नालंदा से महिला एवं बाल विकास निगम के (लैंगिक विशेषज्ञ)पूजा कुमारी द्वारा बाल विवाह, दहेज प्रथा के विरुद्ध तथा फ्रॉड कॉल ,साइबर क्राइम पर विस्तार से जानकारी दी गई और उससे निजात के लिए टोल फ्री नंबर-
1098,
181, 112 इत्यादि पर विस्तार से चर्चा की गई।उसके उपरांत प्रखंड समन्वयक (बाल रक्षा भारत ) के द्वारा किशोर किशोरियों को कौशल सीखने पर जोर दिया गया ताकि जीवकोपार्जन का रास्ता मिल सके। पुनः बाल अधिकार,बाल विवाह, बाल श्रम, नशा, दहेज प्रथा के विरुद्ध आवाज उठाने पर जोर दिया गया तथा किशोर किशोरी की शक्तिकरण के लिए विकासमित्र द्वारा बनाए गए समूह के साथ पाक्षिक/मासिक बैठक करने की बात भी की गई।