October 18, 2024

#nalanda: डीएम द्वारा 17 आवेदकों की समस्याओं को सुना गया

 

 

 

 

 

 

 

 

जनता दरबार में जिलाधिकारी , नालंदा द्वारा 17 आवेदकों की समस्याओं को सुना गया , साथ ही समस्या निदान हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए…

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी: दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी ,श्री शशांक शुभंकर ने आज 17 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

वाजितपुर मुहल्लावासी, बिहारशरीफ द्वारा बताया गया कि सड़क,पानी का पानी एवम नली- गली निर्माण से सम्बन्धित समस्या निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय ने नगर आयुक्त, नगर निगम बिहारशरीफ, नालंदा को निर्देशित किया।

आवेदक के के द्वारा बताया गया कि द्वितीय प्राधिकार का अनुपालन नहीं होने से संबंधित मामले का निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालंदा निर्देश दिया गया।

हरनौत ग्राम के आवेदक द्वारा बताया गया कि जन वितरण प्रणाली से सम्बन्धित मामले को जिलाधिकारी महोदय द्वारा समस्या निवारण हेतु जिला आपूर्ति पदाधिकारी, नालंदा को निर्देश दिया गया।

आवेदक के द्वारा बताया गया कि आवास का कार्य पूरा नहीं करने से से संबंधित समस्या निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, बिहारशरीफ, नालंदा को निर्देश दिया गया।

आवेदक के द्वारा बताए गए अवैध रूप से गिट्टी, बालू का कारोबार को रोकने से संबंधित समस्या निवारण हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी, हिलसा को निर्देश दिया गया।

अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को समस्या निदान हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Other Important News