October 18, 2024

#nalanda: बिहार में सभी वर्गों क्षेत्रों का न्याय के साथ विकास को कृतसंकल्पित बिहार सरकार…. जानिए

 

 

 

 

 

 

बिहार में सभी वर्गों क्षेत्रों का न्याय के साथ विकास को कृतसंकल्पित बिहार सरकार:- मंत्री श्रवण कुमार।

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी: बिहारशरीफ प्रखंड के ग्राम पंचायत राज डुमरावां के ग्राम शेखोपुर में 19 लाख 58 हज़ार की राशि से लखन महतों के घर से कृष्ण महतो के आगे आर सी सी पुलिया तक नाला निर्माण कार्य का उद्घाटन बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री सह क्षेत्रीय विधायक श्रवण कुमार के द्वारा किया गया।इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार का न्याय के साथ विकास और सुशासन का मॉडल अन्य प्रदेशों के लिए अनुकरणीय मांडल है आजादी के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की तस्वीर और तकदीर दोनों बदली है।बिहार विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्य की भूमिका में हैं।हमारी सरकार बोलने में कम और काम करने में ज्यादा विश्वास करती है बिहार के लोगों की खिदमत करने को हमारी सरकार कृत संकल्पित है। गांव के विकास का जो सपना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर डा राम मनोहर लोहिया जयप्रकाश नारायण जननायक कर्पूरी ठाकुर ने देखा था उसे बिहार की धरती पर मूर्ति रूप देने का काम हमारी सरकार ने किया है। बिहार का समुचित विकास हो रहा है।सात निश्चय योजना के माध्यम से बिहार के हर गांवों को स्मार्ट बनाया जा चुका है।हमारे नेता मुख्यमंत्री जी जो बोलते हैं उससे कहीं ज्यादा करके दिखाते हैं।आज लोग गर्व से अपने आप को बिहारी होने का परिचय देते हैं।इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार प्रवक्ता डा धनंजय कु देव जीतन चौहान प्रदीप मुखिया सकलदीप प्रसाद लक्ष्मण कुशवाहा संजय कुशवाहा रविंद्र कुशवाहा जयंत शर्मा डॉ सुधीर शर्मा दिनेश साव इंदु चौहान बिट्टू कुशवाहा सुरेंद्र यादव बासो प्रसाद टुन्नी कुशवाहा अर्जुन प्रसाद चंद्रमणि कुमार प्रमोद कुमार किशोर प्रसाद मुन्ना पासवान संजय राम सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Other Important News