October 18, 2024

#nalanda: जिलाधिकारी द्वारा 25 आवेदकों की समस्याओं को सुना गया….. जानिए

 

 

 

 

 

जनता दरबार में जिलाधिकारी , नालंदा द्वारा 25 आवेदकों की समस्याओं को सुना गया , साथ ही समस्या निदान हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी: दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी ,श्री शशांक शुभंकर ने आज 25 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

दुर्जनचक ग्राम के आवेदिका पुजा कुमारी द्वारा बताया गया कि मेरे छात्रवृति की राशि किसी दूसरे व्यक्ति के खाता में स्थानांतरण हो गया है। संबंधित समस्या निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, नालंदा को निर्देशित किया।

तेल्हाड़ा ग्राम के आवेदक द्वारा बताया गया कि मेरे नल- जल का कनेक्शन होने के उपरान्त मेरे घर में पानी नहीं आ रहा है। से संबंधित समस्या निवारण हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला आपदा प्रबंधन शाखा, नालंदा को निर्देश दिया गया।

मैजरा ग्रामवासी के द्वारा बताया गया कि गैरमजरूआ भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने से संबंधित मामले का निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालंदा निर्देश दिया गया।

अम्बा ग्राम के आवेदिका कंचन देवी द्वारा बताया गया कि मुझे बरसात या किसी भी मौसम में अपने परिवार के साथ रहने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिसके लिए मुझे प्रधानमन्त्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने की कृपा करें।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा समस्या निवारण हेतु उप विकास आयुक्त, नालंदा को निर्देश दिया गया।

घोसरावां ग्राम के आवेदक के द्वारा बताया गया कि मेरे मेरे खतियानी जमीन को जबरदस्ती कुछ दबंग लोगों के द्वारा उस जमीन को अपने खेती कार्य में उपयोग किया जा रहा है। संबंधित समस्या निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रभारी पदाधिकारी, जिला राजस्व शाखा, नालंदा को निर्देश दिया गया।

दरियापुर ग्राम के आवेदक के द्वारा बताया गया कि मेरे घर के सभी खेती योग्य भूमि को मेरे अन्य भाइयों के द्वारा भूमि को गिरवी रख दिया है। संबंधित समस्या निवारण हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अंचलाधिकारी बिंद एवम थाना प्रभारी बिंद को निर्देश दिया गया।

सिलाव प्रखण्ड के आवेदक द्वारा बताया गया कि सिलाव अंचल द्वारा परिमार्जन प्लस से संबंधित आदेश का धजी उड़ाते हुए परिमार्जन पोर्टल के तहत दिए गए आवेदन को बेवजह लौटाया जाता है।
संबंधित मामले का निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालंदा निर्देश दिया गया।

आवेदक के द्वारा बताया गया कि वेन प्रखंड अंतर्गत अरावां पंचायत के शहरी मौजा के अधिसंख्य किसानों का भूमि सर्वे त्रुटिपूर्ण है, जिसे सुधार की जरूरत है।
संबंधित मामले का निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला बंदोवस्त पदाधिकारी, नालंदा निर्देश दिया गया।

अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को समस्या निदान हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Other Important News