• Tue. Apr 21st, 2026

#bihar: विद्यालयों में आयोजित हुआ बाल मेला , प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं डा. मानव ने किया उद्घाटन…

Bykhabretv-raj

Mar 10, 2026

 

 

 

 

 

 

विद्यालयों में आयोजित हुआ बाल मेला , प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं डा. मानव ने किया उद्घाटन…

प्राथमिक विद्यालय सैदनपुर एवं काजी बाज़ार के बाल प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत ..

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: हिलसा ( नालंदा ) शिक्षा के साथ साथ अतिरिक्त गतिविधियों में जो विद्यार्थी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं वे ही एक दिन सफलता के उच्च शिखर पर पहुँचते हैं . खेल कूद , सांस्कृतिक कार्यक्रम , गीत – संगीत एथलेटिक्स के साथ साथ बाल मेला के माध्यम से बच्चों द्वारा आयोजित ऐसा प्रेरक कार्यक्रम न केवल सराहनीय बल्कि अनुकरणीय है . उक्त बाते सोमवार को प्राथमिक विद्यालय सैदनपुर एवं प्राथमिक विद्यालय क़ाज़ी बाज़ार में आयोजित बाल मेला का विधिवत उद्घाटन करते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नीतेश कुमार रंजन एवं समाजसेवी डा. आशुतोष कुमार मानव ने कही . सर्वप्रथम समारोह का विधिवत उद्घाटन समाजसेवी डा. मानव , एवं बीईओ श्री रंजन ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फ़ीता काटकर किया . उन्होंने प्रतिभागी बच्चों ख़ासकर खेल एवं कला में रुचि लेने वाले बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि कड़ी मेहनत एवं नियमित अध्ययन के बल पर विद्यार्थी हर मुक़ाम हासिल कर सकते हैं . बाल मेला सह चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए दर्जनों शिक्षाविद एवं अभिभावकों ने कहा कि बच्चों के द्वारा चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़, सुई दौड़ , लंबी कूद, गोली दौड़ जैसे खेल खेले गये जो सराहनीय पहल है . इसके अलावा चित्र प्रदर्शनी , टीएलएम कार्यक्रम भी आयोजित किए गए जिससे अभिभावकों में ख़ासा उत्साह था . समाजसेवी आशुतोष कुमार मानव ने सभी भाग लेने वाले प्रतिभागियों की उन्होंने हौसला आफ़जाई की . इससे पहले विद्यालय के एचएम सविता कुमारी एवं रेखा कुमारी ने आगत अतिथियों का स्वागत फूल माला , अंगवस्त्र एवं गुलदस्ता भेंट कर किया . उन्होंने बताया कि विद्यालय प्रांगण में लगातार सामाजिक, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा में निखार लाने का प्रयास किया जाता है .वक्ताओं ने कहा कि कई बच्चों ने खेल कूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेकर अभिभावकों का मन मोह लिया है . कई प्रतिभागी बच्चे अंत में पुरस्कृत किए गए . कार्यक्रम में वार्ड पार्षद सुजान्ति देवी,बी आरसी के आशीष कुमार, जैनेंद्र कुमार, अमरेन्द्र कुमार, चंद्रभूषण कुमार, सुप्रिया राज, कविता कुमारी, मंजु देवी, राजीव रंजन, रजनी प्रिया, सिद्धेश्वरी कुमारी समेत बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भी हिस्सा लिया .