October 18, 2024

#nalanda: आज जनता दरबार में जिलाधिकारी नालंदा द्वारा 22 आवेदकों की समस्याओं को सुना… जानिए

 

 

 

 

 

 

आज जनता दरबार में जिलाधिकारी नालंदा द्वारा 22 आवेदकों की समस्याओं को सुना गया , साथ ही समस्या निदान हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए….

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481.. हमारी मुहिम… नशा मुक्त हर घर …

… बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी: दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी ,श्री शशांक शुभंकर ने आज 22 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

ओकनावां ग्राम, दीपनगर के आवेदिका श्रीमती सुशीला देवी के द्वारा बताया गया कि मैं मंटू पासवान शहीद की माता हूं एवं मुझे देखने वाला कोई भी नहीं हैं तथा रहने के लिए आश्रय भी नहीं हैं।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्बंधित समस्या निवारण हेतु सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी, नालंदा को निर्देशित किया गया ।

शेखोपुर ग्राम, दीपनगर के आवेदक नीतीश कुमार के द्वारा बताया गया कि आपत्ति दर्ज दाखिल ख़ारिज का सही से समझौता किए बगैर ही अंचल कार्यालय द्वारा रसीद काटवाने को कहा जा रहा है।
संबंधित मामले का निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता , नालंदा को निर्देशित किया गया।

बिहारशरीफ पूर्वी,जिला परिषद सदस्या श्रीमति गीता देवी के द्वारा बताया गया कि विभा देवी, पति वीरश्याम पासवान मजदूरी करते हैं। इनके पास रहने के लिए आवास नहीं हैं। नियमानुसार जांच कर इन दंपति को इंदिरा आवास उपलब्ध कराने की कृपा की जाए।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा इस समस्या के निष्पादन हेतु उप विकास आयुक्त, नालन्दा को निर्देश दिया गया।

दामन खंधा और मुस्तफापुर ग्राम, नालंदा के निवासियों के द्वारा बताया गया कि दामन खंधा और मुस्तफापुर तथा अन्य गांवों को जोड़ने वाला आम रास्ता हैं। इस रास्ते को इसी गांव के निवासी भीमल कुमार अपने संबंधियो के साथ मिलकर आम रास्ता को तोड़ दिया एवं इसमें मिट्टी भरवा कर ऊंचा कर रास्ते को बंद कर रहा हैं। जिससे कभी भी हम गांव वालों के साथ झड़प हों सकती है।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा समस्या निवारण हेतु अपर समाहर्ता एवं लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालंदा को निर्देश दिया गया।

अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को समस्या निदान हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

 

 

 

Other Important News