October 18, 2024

#nalanda: पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर का सवारी डिब्बा मरम्मत कारखाना हरनौत में निरीक्षण…. जानिए

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर का सवारी डिब्बा मरम्मत कारखाना हरनौत में निरीक्षण….

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481.. हमारी मुहिम… नशा मुक्त हर घर …

… बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे …

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी: आज दिनांक 30.8.2024 को पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री सुरेश कुमार पासवान का सवारी डिब्बा मरम्मत कारखाना हरनौत में निरीक्षण कार्यक्रम था। हरनौत कारखाना में यह उनका दूसरा दौरा था। इससे पहले वह यहां पर दिनांक 05.04.2024 को आए थे। 10:30 बजे हरनौत पहुंचने के बाद वह कारखाना के विभिन्न शॉप का बड़ी बारीकी से निरीक्षण किये तथा साथ ही साथ अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों को उचित दिशा निर्देश भी दे रहे थे। उन्होंने मुख्यतः एलएचबी व्हील शॉप, एलएचबी बोगी शॉप, आउटगोइंग शॉप, हैवी रिपेयर शॉप, एयर ब्रेक शॉप आदि का निरीक्षण किया। शॉप निरीक्षण के बाद प्रशासनिक भवन के सम्मेलन कक्ष में उनके साथ पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से हरनौत कारखाना के कार्य में प्रगति एवं आवश्यकताओं के बारे में विस्तार से चर्चा किया गया। इसके उपरांत इसीआरकेयू का एक प्रतिनिधिमंडल जिसमें शाखा अध्यक्ष महेश महतो, कोषाध्यक्ष मनोज मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष बच्चा लाल प्रसाद, संयुक्त सचिव राकेश रंजन, सहायक सचिव विपिन कुमार, उपाध्यक्ष रंजीत कुमार और युवा प्रतिनिधि अशोक कुमार सम्मिलित थे, पीसीएमई से मिलकर हरनौत कारखाने के विकास एवं कर्मचारी हित के विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा और उस पर विस्तार से चर्चा किया। चर्चा के दौरान इंसेंटिव के मुद्दे पर उन्होंने बताया कि सन 2007 के बाद से बने हुए किसी भी कारखाने में अभी इंसेंटिव का प्रावधान नहीं किया गया है। इस पर रेलवे बोर्ड को निर्णय लेना है। कर्मचारियों के इस मांग से रेलवे बोर्ड को अवगत करा दिया गया है। इंसेंटिव का मुदा इसीआरकेयू द्वारा मुख्यालय पीएनएम में भी बहुत ही जोर शोर से उठाया गया था। यूनियन ने हरनौत कारखाना में तत्काल में स्टाफ स्ट्रैंथ बढ़ाने के लिए दो फार्मूला सुझाया। पहला कि यहां किसी भी पद को सरेंडर नहीं किया जाए तथा दूसरा की अन्य डिवीजन में जो तकनीकी पद रिक्त है और उन्हें सरेंडर किया जाना है, उन्हें हरनौत कारखाना में स्थानांतरित कर दिया जाए। इस मुद्दे पर उन्होंने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि हरनौत कारखाना का कोई पद सरेंडर नहीं किया जाएगा तथा दूसरे जगह के पदों को यहां स्थानांतरित करने का प्रयास किया जाएगा। हरनौत कारखाना के सिविल वर्क हेतु अलग से फंड का व्यवस्था करने हेतु उन्होंने संबंधित विभाग से पत्र व्यवहार करने का आश्वासन दिया। गया मेमू शेड में विकल्प के आधार पर हरनौत के कर्मचारीयों का स्थानांतरण के मुद्दे पर उन्होंने बताया कि गया मेमू शेड के कैडर क्लोज करने का उन्होंने स्वीकृति प्रदान कर दिया है। अतः अब विकल्प पर चर्चा नहीं किया जा सकता है। हरनौत कारखाना में आवास के लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए उन्होंने शीघ्र ही 50 रेलवे क्वार्टर बनाने की प्रक्रिया को आरंभ करने का आश्वासन दिया है। इसके अतिरिक्त आज हाजीपुर से प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक भी हरनौत के स्वास्थ्य इकाई का निरीक्षण करने आए थे। उन्होंने यहां के आवश्यकताओं को गंभीरता से देखा तथा कारखाना के स्वास्थ्य इकाई के विकास हेतु आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। यूनियन प्रतिनिधियों ने पीसीएमई साहब को उनके पिछले दौरे के दौरान बताए गए मुद्दों में राजगीर पटना तथा मोकामा साइड के कर्मचारियों को कारखाना समय के अनुसार रेल सेवा उपलब्ध कराने की मांग का काफी हद तक समाधान करने में उनके योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Other Important News