October 18, 2024

#nalanda: हमेशा प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे लोगों के मदद के लिये तत्यपर है, बिहार सरकार… जानिए

 

 

 

 

 

आपदा पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद :- मंत्री श्रवण कुमार

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481.. हमारी मुहिम… नशा मुक्त हर घर …

… बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी: बिहार शरीफ प्रखंड के ग्राम पंचायत राज मेघी नगवां के ग्राम दीपनगर में मृतक दीपु कुमार के आश्रित पत्नी रूपा देवी एवं मृतक बब्ली देवी के आश्रित पति उपेन्द्र राउत को राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त सहायता राशि का चेक क्षेत्रीय विधायक सह बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के द्वारा प्रदान किया गया विदित हो कि विगत दिन दोनों मृतक की मृत्यु सडक दूर्घटना में हो गई थी।इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि आपदा पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद बिहार की सरकार कर रही है । हमेशा प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे लोगों के मदद के लिये तत्यपर है।हमलोगों की सरकार हमेशा गरीब परिवार एवं आपदा से पीड़ित परिवारों के लिये काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि आपदा पीड़ित जो है उनका पहला हक है राज्य के खजाने पर है। राज्य सरकार आप लोगों के लिए अनेकों योजनाओं के माध्यम से कार्य कर रही है, बावजूद लोग सरकार के कार्यों को भूल जाते हैं, यदि आप लोग सरकार के कार्य को याद रखते हैं तो उनका हौसला बढ़ता है,हम लोग कार्य करते हैं लेकिन लोग भूल जाते हैं भूलना नही चाहिए और काम की मजदूरी मिलनी चाहिए।
मेरा लगातार प्रयास रहा है कि इस जिले में जो आपदा से पीड़ित लोग हैं उनकी आपदा की राशि मिलने में कोई विलंब ना हो। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी हमेशा कहा करते हैं राज्य सरकार के खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ित परिवारों का है ।हमारी सरकार बोलने में कम और काम करने में ज्यादा विश्वास करती है। बिहार में हुए न्याय के साथ विकास और सुशासन का डंका पूरे देश में बज रहा है प्रदेश की कई सरकारी हमारी योजनाओं का अनुसरण कर रही है विकास के क्षेत्र में हमारा बिहार अग्रणी राज्य है।इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार जदयू प्रवक्ता डॉ धनंजय कु देव प्रखंड अध्यक्ष संजय कुशवाहा प्रमुख प्रतिनिधि जीतन चौहान संजय प्र कुशवाहा प्रदीप मुखिया बिट्टू कुशवाहा विनोद कुमार रविन्द्र कुशवाहा मुन्ना पासवान जनार्दन पंडित सुनील रविदास सकलदीप प्रसाद मुन्ना कुशवाहा संतोष मेहता सुधीर शर्मा टुनटुन चंद्रवंशी गुलशन कुशवाहा बालचंद पासवान रामवृक्ष प्रसाद सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Other Important News