October 18, 2024

#nalanda: श्राद्ध कर्म में शामिल होने हरनौत पहुंचे बिहार के  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…जानिए

 

 

 

 

 

 

श्राद्ध कर्म में शामिल होने हरनौत पहुंचे बिहार के  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…..

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481.. हमारी मुहिम… नशा मुक्त हर घर …

… बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे …

 

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : हरनौत (नालंदा) कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार के शाम को हरनौत नपं के रुपसपुर गांव पहुंचे। वे जदयू के प्रदेश महासचिव संजय कांत सिन्हा के मां के श्राद्धकर्म में शामिल हुए। मौके पर सुरक्षा की कमान एसपी अशोक मिश्रा , एसडीपीओ -2 संजय कुमार जायसवाल सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी संभाल रखे थे।
जबकि सीएम की आगवानी के लिए क्षेत्रीय सांसद कौशलेंद्र कुमार , विधायक हरिनारायण सिंह , जदयू प्रखंड अध्यक्ष रविकांत कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों ने भी नीतीश कुमार जिन्दाबाद के नारा लगाकर सीएम का स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों की भीड़़ सीएम की एक झलक पाने को उमड़ पड़ी थी।सीएम करिब सवा पांच बजे पहुंचे थे।इस दौरान करिब 15 मिनट ठहरे।मौके पर विधान पार्षद के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह , जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ,
हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया , एमएलसी रवींद्र कुमार सिंह
,पूर्व विधायक चंद्रसेन कुमार , पूर्व विधायक ई. सुनील कुमार , एमएलसी राजू यादव , जदयू जिला अध्यक्ष मोहम्मद अरशद , बीडीओ उज्जवल कांत , थानाध्यक्ष मोहम्मद अबू तालिब अंसारी समेत अन्य मौजूद थे।

 

 

रिपोर्ट हरिओम कुमार

 

 

 

Other Important News