October 18, 2024

#nalanda: युवा राजद ने की 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी, नालंदा में हुई महत्वपूर्ण बैठक… जानिए

 

 

 

 

 

 

युवा राजद ने की 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी, नालंदा में हुई महत्वपूर्ण बैठक…

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481.. हमारी मुहिम… नशा मुक्त हर घर …

… बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे …

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी: बिहारशरीफ : आगामी 2025 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए युवा युवा राष्ट्रीय जनता दल ने अपनी रणनीति तैयार करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में गुरुवार को नालंदा जिले के बिहारशरीफ स्थित पार्टी कार्यालय में एक दिवसीय संगठनात्मक बैठक सह प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

युवा जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने इस अवसर पर युवा कार्यकारिणी और नालंदा जिले के सभी प्रखंड अध्यक्षों एवं प्रधान महासचिवों को प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से “बूथ जोड़ो, यूथ जोड़ो” अभियान पर जोर देते हुए बूथ, पंचायत और प्रखंड स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

मनोज यादव ने बताया कि इस बैठक में जिला कमिटी के सभी सदस्यों को नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, ‘बूथ जीतो और चुनाव जीतो’ अभियान पर भी चर्चा की गई।

बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वे प्रत्येक बूथ पर जातीय मतदाता गणना करें। यह कदम 2025 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। पार्टी का मानना है कि इन आंकड़ों के आधार पर वे यह समझ पाएंगे कि किस बूथ पर किस समाज के कितने मतदाता हैं, जिससे उन्हें अपनी रणनीति बनाने में मदद मिलेगी।

बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने 2025 के विधानसभा चुनाव में तेजस्वी प्रसाद यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

Other Important News