दिव्यांगजनों को मिला बैटरी चालित ट्राईसाइकिल का सहारा,मंत्री श्रवण कुमार ने 10 लाभार्थियों के बीच किया ट्राईसाइकिल वितरण…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: बिहारशरीफ। दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तीकरण योजना के तहत शनिवार को ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने 10 दिव्यांगजनों के बीच बैटरी चालित ट्राईसाइकिल का वितरण किया। यह वितरण कार्यक्रम प्रखंड सह अंचल कार्यालय बिहारशरीफ में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सरकार दिव्यांगजनों के जीवन को आसान और सम्मानजनक बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। जो दिव्यांगजन लाचार, परेशान और विभिन्न कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं, उनके लिए सरकार सहारा बनने का कार्य कर रही है।
उन्होंने बताया कि बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा पहले राज्य में 10 हजार बैटरी चालित ट्राईसाइकिल देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। लेकिन अब इस योजना में लक्ष्य की बाध्यता समाप्त कर दी गई है। जो भी दिव्यांगजन बैटरी चालित ट्राईसाइकिल चलाने में सक्षम होंगे, उन्हें इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
मंत्री ने कहा कि कई बार परिवार से जितना सहारा नहीं मिल पाता, उससे अधिक सहारा राज्य सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देने का प्रयास कर रहे हैं। इस योजना के माध्यम से दिव्यांगजन अपने कार्यों को आसानी से कर सकेंगे, रोजगार के अवसर तलाश पाएंगे और समाज के अन्य लोगों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का आत्मविश्वास प्राप्त करेंगे।इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार अंचलाधिकारी प्रभात रंजन नगर अध्यक्ष गुलरेज अंसारी जदयू प्रवक्ता डॉ धनंजय कुमार देव युगल किशोर मुखिया विश्वास सिंह जयन्त शर्मा संजय राम रंजीत सिंह प्रमोद यादव दिनेश साव मुन्ना पासवान संजय प्र कुशवाहा प्रदीप मुखिया टुनटुन चंद्रवंशी मंटू कुशवाहा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
