October 18, 2024

#nalanda: जनता दरबार में जिलाधिकारी नालंदा द्वारा 21आवेदकों की समस्याओं को सुना…. जानिए

 

 

 

 

 

 

 

 

 

जनता दरबार में जिलाधिकारी नालंदा द्वारा 21आवेदकों की समस्याओं को सुना गया , साथ ही समस्या निदान हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए …

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481.. हमारी मुहिम… नशा मुक्त हर घर …

… बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे …

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी: दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी ,श्री शशांक शुभंकर ने आज 21 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

कराय परसुराय के आवेदक द्वारा बताया गया कि पैन नदी में दियावां छिलका के पश्चिम में पक्का बांध छतिग्रस्त हो गया हैं , जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्बंधित समस्या निवारण हेतु कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण, एकंगरसराय को निर्देशित किया गया ।

शामाबाद ग्राम, रहुई की आवेदिका के द्वारा बताए गया कि मुख्यमंत्री आवास योजना के अंर्तगत उनके कच्चे घर को बनाने से संबंधित मामले का निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा उप विकास आयुक्त, नालंदा को निर्देशित किया गया।

नगरनौसा के आवेदक द्वारा बताया गया कि उनके जमीन को विभिन्न व्यक्तियों द्वारा अवैध तरीके से जमाबंदी की गई हैं।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा इस समस्या के निष्पादन हेतु अपर समाहर्ता, नालन्दा तथा लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।

पेशो ग्राम, रहूई के आवेदक द्वारा बताया गया कि वर्षा और हवा के कारण बिजली विभाग का 11000 वोल्टेज का तार पोल से गिर गया जिससे बिजली सप्लाई बाधित है।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा समस्या निवारण हेतु कार्यपालक अभियंता, विद्युत विभाग, बिहारशरीफ को निर्देश दिया गया।

अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को समस्या निदान हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

Other Important News