October 18, 2024

#nalanda: जिला अध्यक्ष अशोक कुमार हिमांशु ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया…. जानिए

 

 

 

 

 

 

जिला अध्यक्ष अशोक कुमार हिमांशु ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया….

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481.. हमारी मुहिम… नशा मुक्त हर घर …

… बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे …

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी: आज दिनांक 17 अगस्त को नालंदा जिला राष्ट्रीय जनता दल के सभी प्रखंड अध्यक्षों, सभी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्यों की बैठक जिला राजद कार्यालय बड़ी पहाड़ी बिहारशरीफ में संपन्न हुई|बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अशोक कुमार हिमांशु ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया|उन्होंने कार्यकर्ताओं से बुथ स्तर पर कमेटी बनाने की बात कही|उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद यादव जी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह जी के मार्गदर्शन में एवं नेता प्रतिपक्ष आदरणीय तेजस्वी यादव जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल की सरकार बनेगी |उन्होंने बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सुवे में अपराधियों का बोलबाला है|मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व राजगीर में पर्यटक की हत्या होना दुर्भाग्यपूर्ण है|इससे साबित होता है कि बिहार पुलिस का इकबाल समाप्त हो चुका है| जिला राष्ट्रीय जनता दल इस घटना की घोर निंदा करता है एवं जिला प्रशासन से अपराधियों के जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हैं| प्रदेश महासचिव हमांयू अख्तर तारिक ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर विफल है|जनता महंगाई एवं बेरोजगारी से त्रस्त है|विगत 17 महीना में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय तेजस्वी जी ने अपने उपमुख्यमंत्री कार्यकाल में विकास के मामले में देश के सामने एक लकीर खींची है|बिहार के जनता आदरणीय तेजस्वी जी के तरफ आशा भरी निगाह देख रहा है|कार्यक्रम का संचालन प्रधान महासचिव सुनील यादव ने किया|इस मौके पर श्री सुनील यादव, अनिल महाराज, मोहम्मद खुर्शीद अंसारी, कल्लू मुखिया,दीपक कुमार सिंह, मनोज यादव, रामाशीष चौधरी,मोहम्मद शहाबुद्दीन, बजरंगी कुशवाहा, निधि शर्मा,जज मुखिया, गुड्डू यादव, महफूज आलम,विजय यादव , पवन यादव, विनोद प्रसाद,गोलू यादव ,कमर रिजवी, रामाशीष यादव, फारूक आजम, बलराम मिस्त्री,रंजीत यादव, सरगुन यादव, शाहिद सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे|

 

 

 

 

Other Important News