October 19, 2024

#nalanda: नालंदा विश्वविद्यालय में 78वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन… जानिए

नालंदा विश्वविद्यालय में 78वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481.. हमारी मुहिम… नशा मुक्त हर घर …

… बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे …

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी: नालंदा विश्वविद्यालय में भारत का 78वें स्वतंत्रता दिवस अद्भुत उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित कार्यकर्मों में विभिन्न देशों के छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति देखी गई।
समारोह का नेतृत्व कुलपति (अंतरिम) प्रो. अभय कुमार सिंह ने किया। उन्होंने गौरवपूर्ण वातावरण में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रगान के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। प्रो. सिंह ने अपने संबोधन में भारत की स्वतंत्रता के महत्व और नालंदा विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। अपने भाषण में प्रो. अभय सिंह ने कहा, “आज हमारा राष्ट्र अमृतकाल में दृढ़ संकल्प के साथ विकसित भारत के उदात्त लक्ष्य की ओर अग्रसर है। नालंदा विश्वविद्यालय, जो प्राचीन ज्ञान की अटूट परंपरा और आधुनिक शैक्षणिक दृष्टिकोण का अद्वितीय संगम है, इस महत्वाकांक्षी यात्रा में अपना विशिष्ट योगदान देने के लिए कृतसंकल्प है। यहाँ ज्ञान की कोई सीमा नहीं है और शिक्षा का सतत उत्सव मनाया जाता है।”
उन्होंने आगे कहा, “नालंदा विश्वविद्यालय, जो प्राचीन काल में वैश्विक शिक्षा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का अग्रदूत था, आज भी ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ के शाश्वत आदर्शों का प्रतीक है। हम गौरवान्वित हैं कि आज हम अपने नवनिर्मित परिसर में स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं, जिसका हाल ही में हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने उद्घाटन किया है। यह हमें नए उत्साह और दृढ़ संकल्प से भर देता है।”
इस अवसर पर भारतीय और अंतरराष्ट्रीय छात्रों द्वारा मनमोहक देशभक्ति गीत, लयबद्ध पारंपरिक नृत्य और संस्कृत पाठों सहित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इन प्रस्तुतियों ने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करते हुए राष्ट्र की विविधता में एकता और नालंदा विश्वविद्यालय की समावेशी संस्कृति को रेखांकित किया।
नालंदा विश्वविद्यालय, एक बार फिर ज्ञान का प्रज्वलित दीपस्तंभ बनकर खड़ा होने की ओर अग्रसर है। यह विश्व भर के प्रतिभाशाली छात्रों को आकर्षित कर रहा है और जिज्ञासा, नवाचार तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान की भावना को पल्लवित कर रहा है।

Other Important News