October 19, 2024

#nalanda: बिहार राज्य को विशेष राज्य का दर्जा प्राप्त हो इसके लिए पूरे प्रदेश स्तर पर चरणबद्ध आंदोलन… जानिए

बिहार राज्य को विशेष राज्य का दर्जा प्राप्त हो इसके लिए पूरे प्रदेश स्तर पर चरणबद्ध आंदोलन….

 

 

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481.. हमारी मुहिम… नशा मुक्त हर घर …

… बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे …

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी: आज दिनांक 14 8.2024 दिन बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम धनेश्वर घाट बिहार शरीफ में जिला कांग्रेस कमिटी नालंदा के कार्यकारी अध्यक्ष श्री जितेंद्र प्रसाद सिंह ने प्रेस वार्ता किया। प्रेस को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि प्रेस वार्ता का मुख्य उद्देश्य *बिहार राज्य को विशेष राज्य का दर्जा प्राप्त हो इसके लिए पूरे प्रदेश स्तर पर चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जा रही है।* हम नालंदा के साथ-साथ पूरे प्रदेश स्तर पार्टी आंदोलन की रूपरेखा के साथ तैयार है। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा प्राप्त हो यह प्रदेशवासियों के हित में है। बिहार राज्य के प्रगति समय की मांग है। सूबे के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को बिहार का सौदागर बताते हुए कहा कि वह जब केंद्र के साथ भागीदार होते हैं तो बिहार विशेष राज्य के दर्जा को भूल जाते हैं। विशेष दर्जे के बदले सौदा करते हैं। चंद राशियों के लिए बिहार के हक को बेच रहे हैं वह सिर्फ इसे राजनीतिक मुद्दा रखना चाहते हैं।

वह सचमुच में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं तो विशेष दर्जे की शर्त के साथ समर्थन करें।
एनडीए पार्ट 3 में साठ गाठ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की मात्र 26000 करोड़ में बिहार वासियों का सौदा किया है। पिछले चुनावी भाषण में श्री मोदी जी ने बिहार के लिए 12500000 की बोली लगाई थी उस राशि का 50% हिस्सा भी अब तक बिहार को नहीं मिला है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिहार में एक तरफ बाढ़ तो दूसरी तरफ सुखा है, बंटवारे के बाद सारा खनिज क्षेत्र झारखंड के हिस्से में चला गया। बिहार के हिस्से में कांग्रेस के कार्यकाल में कुछ बड़ी-बड़ी कंपनियां थी, अनेक चीनी मिल संचालित थे। हर जिले में सरकारी और निजी स्तर पर बड़ी संख्या में कोल्ड स्टोरेज स्थापित था। आज एक भी चीनी मिल नहीं है। सरकार के अपेक्षाओं का शिकार आधे से अधिक कोल्ड स्टोरेज बंद हो गए। आज बिहार के लोगों की आर्थिक आय काफी
पिछड़ा है बिहार को आर्थिक स्थिति के हिसाब से 22 वां स्थान हासिल है, लोग पलायन को विवश हैं। सरकार के पास नौकरी नहीं नौकरी अनुबंध पर आधारित है, रोजगार शून्य है।

कांग्रेस पार्टी के तरफ से प्रखंड स्तरीय धरना प्रदर्शन की जा रही है। सरकार को इस संदेश को मजबूती से रखने के लिए बाध्य करेगी वरना कांग्रेस पार्टी प्रदेश स्तर पर चरणबद्ध आंदोलन करेगी।
इस मौके पर मुन्ना पांडे ,सोशल मीडिया के जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा, संजय पासवान एवं महताब आलम गुड्ड जी शामिल थे।

 

 

 

Other Important News