October 19, 2024

#nalanda: शादी का झांसा दे युवक ने किया यौन शोषण, फिर किया शादी से इनकार, युवक को थाने पकड़ कर लाई लड़की…जानिए

 

 

 

 

 

शादी का झांसा दे युवक ने किया यौन शोषण, फिर किया शादी से इनकार, युवक को थाने पकड़ कर लाई लड़की…

 

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481.. हमारी मुहिम… नशा मुक्त हर घर …

… बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे …

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी: नालंदा के परवलपुर थाना में आज उस वक्त अजीबो गरीब स्थिति पैदा हो गई, जब एक लड़की ने एक लड़का को पकड़ कर जबरन थाना ले आई और उसके पीछे-पीछे लड़का और लड़की के परिवार दर्जनों की संख्या में थाने पहुंच गए। जहां लड़की ने आरोप लगाया की यह युवक ने हमें शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करता रहा। हमारी शादी तय हुई तो यह अश्लील वीडियो लड़का के परिवार को भेज दिया, जिससे हमारी शादी भी टूट गई और अब यह हमें दोबारा शादी का प्रलोभन दे अपने चंगुल में फंसाकर शोषण कर रहा है और अब शादी से इनकार कर रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए लड़का लड़की दोनों पक्ष के लोगो को थाने में बुलाया गया और मुखिया के नेतृत्व में सुलह समझौता करने की बात होने लगी।

 

 

जिसमें लड़की प्रीति कुमारी पिता जागेश्वर चौहान, ग्राम फतेहपुर जिला निवासी ने कहा कि यह लड़का हमें शादी का प्रलोभन दे शोषण करता रहा और हमारी जिंदगी बर्बाद कर दिया है। हमसे अब कौन शादी करेगा, अब सिर्फ इससे शादी ही इस समस्या का समाधान है। जहां लड़का रंजय कुमार पिता जगत चौहान जो लड़की के गांव फतेहपुर थाना परवलपुर जिला नालंदा का ही निवासी हैं। काफी ना नुकूर और केस में फस कर जेल जाने के डर के बाद शादी को तैयार हुआ। जहा परवलपुर के महादेव स्थान मंदिर में दोनों के परिजनों के समक्ष शादी कराई गई। वही दोनों परिवार के लोगों के द्वारा बर और बधू को आशीर्वाद दिया गया।

 

 

 

Other Important News