October 19, 2024

#nalanda: शादी के रस्म के बाद दुल्हा दुल्हन ने फलदार पौधा को लगाकर दिया पर्यावरण संतुलन का संदेश….. जानिए

 

 

 

 

 

 

 

 

शादी के रस्म के बाद दुल्हा दुल्हन ने फलदार पौधा को लगाकर दिया पर्यावरण संतुलन का संदेश…..

 

नवदम्पति ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प…

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481.. हमारी मुहिम… नशा मुक्त हर घर …

… बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे …

 

 

 

 

खबरें टी वी: पर्यावरण संरक्षण से लोगों को जोड़ने और हर खुशी के पलों को यादगार बनाने का सबसे अच्छा कार्य पेड़ लगाना है। यदि सभी व्यक्ति अपनी यादों को संजोना चाहे तो यादगार और निशानी के तौर पर अपनी हर खुशी के मौके पर एक पौधा जरूर लगाएं। ऐसा करने से न केवल पर्यावरण संरक्षण होगा बल्कि आने वाले कुछ वर्षों में फलों से आर्थिक लाभ भी होगा और लोगों को छाया के साथ साथ शुद्ध ऑक्सीजन भी मिलेगा। यह बाते पर्यावरण मित्र व शिक्षक रोहित कुमार ने चोरसुआ ग्राम निवासी रणवीर सिंह के पुत्र संजीव कुमार उर्फ शेरू और अंशु कुमारी तथा मोहनपुर ग्राम निवासी नंदकिशोर प्रसाद के पुत्र संजीव कुमार व खुशबू कुमारी के शादी के अवसर पर कही। उन्होंने नवदंपति को आम का पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण और हर खुशी के मौके पर वृक्षारोपण की शपथ दिलाई। नवदम्पति ने पौधे का देखभाल अपने बच्चों की तरह करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुखिया चन्दन कुमार, शिक्षक सोनू कुमार सक्सेना, अशोक कुमार, अर्जुन प्रसाद, नवल किशोर प्रसाद, प्रधानाध्यापक जयराम दास, लाल बाबू नयन, मो0 नजमुद्दीन, जीविका बूककीपर चन्दन कुमार, नगर पंचायत नालन्दा उपाध्यक्ष प्रतिनिधि नलिन मौर्या, ब्रांड एंबेसडर व लोकगायक भैया अजीत, सेवानिवृत आर्मी नंदकिशोर प्रसाद, व्यवसायी पवन कुमार ने पर्यावरण संरक्षण के लिए ऐसे प्रयासों की सराहना करते हुए नवदंपति को आशीर्वाद दिया।

 

Other Important News