October 19, 2024

#nalanda: राष्ट्रीय जनता दल के 28 वां स्थापना दिवस को केक काटकर मनाया गया…. जानिए

 

 

 

 

 

 

 

 

 

राष्ट्रीय जनता दल के 28 वां स्थापना दिवस को केक काटकर मनाया गया….

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481.. हमारी मुहिम… नशा मुक्त हर घर …

… बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे …

 

 

 

 

खबरे टी वी : आज दिनांक 5 जूलाई को नालंदा जिला राजद कार्यालय बड़ी पहाड़ी बिहारशरीफ में राष्ट्रीय जनता दल के 28 वां स्थापना दिवस केक को काटकर मनाया गया |इस मौके पर जिला अध्यक्ष अशोक कुमार हिमांशु ने कहा कि आज ही के दिन यानि 5 जुलाई 1997 को राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी ने तत्कालीन राजनीतिक परिस्थितिवस ‌जनता दल से अलग होकर राष्ट्रीय जनता दल का निर्माण किया |उस समय से लागातार राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी के मार्गदर्शन एवं यूथ आईकॉन बिहार के नेता प्रतिपक्ष आदरणीय तेजस्वी यादव जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल निरंतर अपना विस्तार देश स्तर पर कर रहा है |विगत 28 वर्षों में देश की राजनीति में राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष आदरणीय लालू जी के मार्गदर्शन में रामो ~वामो की सरकार हो या मनमोहन सिंह जी का नेतृत्व में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार उसमें राष्ट्रीय जनता दल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है |आज देश में मनरेगा राष्ट्रीय जनता दल के नीति का एक बड़ी उपलब्धि है| इस लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल सबसे बड़ी वोट प्रतिशत लाकर बिहार में एक नंबर की पार्टी बन चुकी है |आदरणीय तेजस्वी यादव जी के नेतृत्व में 2025 का आगामी बिहार विधानसभा चुनाव और झारखंड का चुनाव राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व में पार्टी जीतेगी|युवा राजद के अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि युवा राष्ट्रीय जनता दल आज से हर बुथ 10 यूथ का अभियान चलाएगी‌|इस मौके पर दीपक कुमार सिंह, निधि शर्मा, पप्पू यादव, अनिल अकेला, राजो पासवान ,पवन यादव, दीपक यादव,बबलू यादव, अरविंद प्रसाद,शेखर यादव, फारूख आजम, मोहम्मद तनवीर, पप्पूचंद्रवंशी सहित सैकडों कार्यकर्ता मौजूद रहे|

Other Important News