October 18, 2024

#nalanda: मुजफ्फरपुर निवासी फार्मेसी कॉलेज के प्रिंसिपल राजीव कुमार की सड़क दुर्घटना में हुई मौत ….जानिए

 

 

 

 

 

 

 

मुजफ्फरपुर निवासी फार्मेसी कॉलेज के प्रिंसिपल राजीव कुमार की सड़क दुर्घटना में हुई मौत ….

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481.. हमारी मुहिम… नशा मुक्त हर घर …

… बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे …

 

 

 

 

 

खबरें टी वी : हरनौत (नालंदा) शुक्रवार के दोपहर चेरो ओपी क्षेत्र के द्वारिका बिगहा गांव के पास एनएच 20 पर सड़क दुर्घटना में एक युवक जख्मी हो गया।जिसे स्थानीय लोग एवं पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। ज़ख्मी मुजफ्फरपुर जिले के महेश कुमार के पुत्र राजीव कुमार है।स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक बाइक से बख्तियारपुर से राजगीर की तरफ जा रहे थे । जो  किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आ गया।जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस ने तत्काल उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल बिहार शरीफ रेफर किया। वही बिहार शरीफ में प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें निजी क्लीनिक ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने इन्हें रेफर कर दिया वही रास्ते में उनकी मौत हो गई जिसके बाद इनको पहचानवाले एवं इनके संबंधित सदर अस्पताल पहुंचे जहां बताया कि यह काफी होनहार रहे हैं और उनकी लोकप्रियता इतनी ज्यादा रही है कि हमेशा लोगों की मददकरते रहे हैं। ये राजीव कुमार, उम्र लगभग 30 वर्ष , पेशे से प्रिंसिपल, पिता धनंजय प्रसाद, सिकंदर पुर, राम जानकी लेन, नगर थाना , मुजफरपुर के रहने वाले थे….

 

 

रिपोर्ट हरिओम कुमार

 

 

 

 

Other Important News