October 18, 2024

#nalanda: टोटो पर सवार महिला के गले से बदमाशों ने सोने का चेन उड़ा लिया…. जानिए

 

 

 

 

 

 

 

डिहरीगढ़ के पास महिला का चेन उड़ाया….

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481.. हमारी मुहिम… नशा मुक्त हर घर …

… बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे …

 

 

 

 

 

खबरें टी वी: हरनौत(नालंदा)  स्थानीय थाना क्षेत्र के डिहरीगढ़ स्थित पेट्रोलपंप के निकट टोटो पर सवार महिला के गले से बदमाशों ने सोने का चेन उड़ा लिया। महिला पटना की रहने वाली हैं और मां से मिलने केंद्रीय विद्यालय के कैंपस में जा रही थी।
पटना निवासी रमेश प्रसाद की पत्नी अरूणा देवी ने बताया कि उनके भाई अभिनव कुमार गौतम केंद्रीय विद्यालय में कार्यरत हैं। वे अपनी मां से मिलने भाई के यहां आई थीं। डिहरीगढ़ के पास बस से उतरकर केंद्रीय विद्यालय जाने को टोटो में बैठी थी। उनके साथ दो और महिलाएं उसमें बैठीं। दोनों गोनावां रोड रेलवे फाटक तक जाने की बात कह रही थीं।
इसके बाद एक अन्य टोटो आया और महिलाएं उसपर बैठकर चली गईं। इसी दौरान अरूणा देवी को पता लगा कि उनके गले में चेन नहीं है। चेन की कीमत करीब 75 हजार बताई जाती है। घटना की सूचना महिला ने फोन पर भाई को दी। वे बहन को लेकर थाने पहुंचे। वहां पुलिस को घटना से अवगत कराया गया। दोनों टोटो चालकों को हिरासत में लिया गया। उनसे पूछताछ में दोनों टोटो चालक सोनू और विक्की हासनचक के रहने वाले थे। जबकि कथित अपराधी महिलाएं भी उसी गांव की थी। पहले टोटो वाले ने बताया कि दोनों महिलाएं गोनावां रोड रेलवे फाटक जाने के लिए कह रही थीं। जबकि दूसरे टोटो वाले विक्की ने उन्हें बख्तियारपुर पहुंचाने की बात कही। घटना में चारों शक के घेरे में हैं। वहीं एसएचओ मो. अबू तालीब अंसारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

 

 

रिपोर्ट हरिओम कुमार

 

 

 

Other Important News