• Tue. Feb 24th, 2026

#bihar: बिहार शरीफ के mla शिक्षा विभाग के अंतर्गत विद्यालय भवन निर्माण कार्यों में हो रही अनियमितताओं पर उठाया गंभीर मुद्दा…

Bykhabretv-raj

Feb 20, 2026

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बिहार शरीफ के mla शिक्षा विभाग के अंतर्गत विद्यालय भवन निर्माण कार्यों में हो रही अनियमितताओं पर उठाया गंभीर मुद्दा…

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

#ख़बरें Tv: आज बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक डॉ. सुनील कुमार ने शिक्षा विभाग के अंतर्गत विद्यालय भवन निर्माण कार्यों में हो रही अनियमितताओं का गंभीर मुद्दा सदन में प्रमुखता से उठाया।
डॉ. सुनील कुमार जी ने सदन को अवगत कराया कि जिन क्षेत्रों में विद्यालय भवन की अत्यंत आवश्यकता है, वहां निर्माण कार्य नहीं किया जा रहा है, जबकि जहां अपेक्षाकृत कम आवश्यकता है वहां प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की संख्या अधिक है, वहां सर्वप्रथम भवन निर्माण सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि बच्चों को सुरक्षित एवं पर्याप्त शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकें।
उन्होंने आरोप लगाया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं संबंधित कार्यान्वयन एजेंसी (सम्वेद) की मिलीभगत के कारण प्राथमिकताओं की अनदेखी हो रही है, जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न खड़ा हो रहा है।
सदन के माध्यम से उन्होंने सभी निर्माण कार्यों की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने, विधायक की अनुशंसा के आधार पर प्राथमिकता तय करने, निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने तथा दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं एजेंसियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि विद्यार्थियों को सुरक्षित, सुदृढ़ एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी, जवाबदेह एवं मजबूत बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बच्चों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है।