October 18, 2024

#nalanda: करें हमेशा योग रहे निरोग से गूंजा नालंदा का प्राचीन भग्नावशेष…. जानिए

करें योग रहे निरोग से गूंजा नालंदा का प्राचीन भग्नावशेष….

 

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481.. हमारी मुहिम… नशा मुक्त हर घर …

… बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे …

 

 

 

 

 

 

 

खबरें टी वी: ऐतिहासिक पर्यटन स्थल नालंदा भग्नावशेष परिसर में 38 बिहार एनसीसी बटालियन बिहारशरीफ, नेहरू युवा केंद्र नालंदा, सृजन नालंदा, एंजेल योगा नालंदा के संयुक्त तत्वावधान में दसवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर 38 बिहार एनसीसी बटालियन के सीओ कर्नल राजेश बाहरी निर्देशन में नेहरू युवा केंद्र नालंदा, सृजन क्लब मोहनपुर के सदस्यगण, सृजन नालंदा के कार्यकर्ता व….

 

 

कलाकार, एंजेल योगा के सदस्यगण, रास बिहारी स्कूल के अलावा हाई स्कूल हिसुआ व गांधी हाई स्कूल सिलाव के कुल 100कैडेटस ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास किया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का नेतृत्व नगर पंचायत सिलाव, पावापुरी, नालंदा एवं नगर परिषद, नगर परिषद राजगीर के ब्रांड एंबेसडर भैया अजीत ने किया ।

 

 

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्कूली खेल कूद प्रतियोगिता प्रथम स्थान पाने वाले खुशी कुमारी एवं विक्रम कुमार को सृजन की ओर से पृथ्वीराज एवं विजय कुमार के द्वारा नायब सूबेदार राजकुमार ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया l मौके पर उपस्थित 4/38 कम्पनी रास बिहारी इंटर स्कूल के एनसीसी अधिकारी कैप्टन राकेश पांडेय,नायब सूबेदार राजकुमार, सृजन के महासचिव पृथ्वीराज…

 

 

एंजेल योगा नालंदा के निर्देशक जय सिंह, अंतरराष्ट्रीय रग्बी प्लेयर श्वेता शाही ने अपना अपना विचार रखा l इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के एन वाई भी पिंटू कुमार,विकास कुमार, सृजन के विजय कुमार,संजीव कुमार के अलावा श्रवण कुमार, चंदन कुमार के अलावा सैकड़ो लोगों ने भाग लिया।

 

 

 

Other Important News