• Wed. Feb 18th, 2026

#bihar : मुख्यमंत्री द्वारा “प्रगति यात्रा” के क्रम में की गई घोषणाओं के अनुपालन एवं कार्य प्रगति पर समीक्षा…

Bykhabretv-raj

Feb 18, 2026

 

 

 

 

 

 

मुख्यमंत्री द्वारा “प्रगति यात्रा” के क्रम में की गई घोषणाओं के अनुपालन एवं कार्य प्रगति पर समीक्षा…

 

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: दिनांक 16 फरवरी 2026 को श्री कुंदन कुमार, जिला पदाधिकारी, नालन्दा की अध्यक्षता में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा “प्रगति यात्रा” के क्रम में की गई घोषणाओं के अनुपालन एवं कार्य प्रगति की संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा की गई।

समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकासात्मक कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई।
जिला पदाधिकारी महोदय ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि घोषणाओं से जुड़े सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाए।

प्रगति यात्रा के क्रम में स्वीकृत योजनाओं की कार्य प्रगति की जानकारी निम्नलिखित हैं :-

1. प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणा के आलोक में नालन्दा जिला अन्तर्गत गिरियक प्रखण्ड के पंचाने सिंचाई योजना का पुनर्स्थापन कार्य की वर्तमान स्थिति -नहर की लम्बाई 59 कि०मी० में मिट्टी कार्य किया जाना है, जिसके विरूद्ध 45.00 कि०मी० में किया जा चुका है। दायां मुख्य नहर, घोसरामा वितरणी, एवं नानंद वितरणी में मिट्टी का कार्य किया जा रहा है। छः अदद् एक पथीय सेतु एवं एक अदद् द्विपथीय सेतु का निर्माण कार्य प्रगति पर है। 03 अदद आउटलेट का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त 14.30 कि०मी० लाईनिग कार्य के विरूद्ध 3.00 कि०मी० में कैनाल लाइनिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
संवेदक को पर्याप्त मानव बल एवं मशीनरी लगाकर कार्य की गति में तेजी लाने हेतु निर्देशित किया गया है।

2. स्वीकृत योजनाओं के नाम – समेकित कृषि अनुसंधान एवं कृषक समृद्धि केंद्र – सरमेरा
वर्तमान स्थिति – 53% कार्य पूर्ण

3. स्वीकृत योजनाओं के नाम – नालन्दा जिलान्तर्गत हिलसा बाईपास (पूर्वी) दो अदद् आर० ओ० बी० सहित कुल 7.0718 कि०मी० पथ के निर्माण कार्य।
वर्तमान स्थिति – 08 RCC Box Culvert, 02 Minor bridge एवं 01 ROB (LC No. 18/c) का निर्माण कार्य प्रगति पर है। कार्य योजना के अनुरूप निर्माण कार्य हो रहा है। कार्य ससमय पूर्ण कर लिया जाएगा। 47 एकड जमीन के भू-अर्जन का कार्य पूर्ण है एवम 07 एकड जमीन के भू-अर्जन हेतु सेक्शन 19 (1) की कार्य प्रगति पर है।

4. स्वीकृत योजनाओं के नाम -बरगाईन पईन का जीर्णोद्धार कार्य
वर्तमान स्थिति – 10% कार्य पूर्ण

5. स्वीकृत योजनाओं के नाम – बिहारशरीफ के सोहसराय हॉल्ट के पास आर० ओ० बी०-सह रोटरी का निर्माण किया जाएगा।

(रेलवे द्वारा निर्माण करवाया जाना है।)

वर्तमान स्थिति – बिहारशरीफ के सोहसराय हॉल्ट के पास आर०ओ०बी०-सह-रोटरी का निर्माण रेलवे द्वारा किया जाना है।

जिला पदाधिकारी, नालन्दा द्वारा मंडल रेल प्रबंधक पूर्व मध्य रेलवे, दानापुर को अद्यतन स्थिति की जानकारी हेतु अनुरोध किया गया है।

वरीय मंडल अभियंता (1), पूर्व मध्य रेल/दानापुर द्वारा तैयार प्रस्ताव को सक्षम अधिकारी महाप्रबंधक कार्यालय पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर के द्वारा रेलवे बोर्ड को स्वीकृति हेतु अग्रेषित कर दिया गया है।

6. स्वीकृत योजनाओं के नाम – नालंदा जिला में लोकाईन नदी के बॉये बाँध पर एकंगरसराय प्रखंड अन्तर्गत ग्राम बेलदारी विगहा के पास, हिलसा प्रखंड अन्तर्गत जमुआरा स्कुल से भूषण विगहा तक दाँये बाँध पर सोहरापूर पुल से रेड़ी मुसहरी तक एवं बॉये बाँध करायपरसुराय प्रखंड अन्तर्गत ग्राम वाजितपुर से मुसाढी तक कटाव निरोधक कार्य।
वर्तमान स्थिति – कार्य प्रगति पर हैं। 87.00% कार्य पूर्ण हो गया है ।

7. स्वीकृत योजनाओं के नाम – नालंदा जिला अंतर्गत ग्राम नारी मकनपुर प्रखण्ड नूरसराय से ग्राम धमौली प्रखण्ड हरनौत तक अधियारा नदी का उड़ाही कार्य एवं 8 अदद नया आर० सी० सी० एण्टी पलड स्लूइस (1M X1.5M) का निर्माण कार्य पूर्ण ।

8. स्वीकृत योजनाओं के नाम – अस्थावां-सकसोहरा (बेनार मोड़ से सकसोहरा) पथ के कि०मी० 0.00 से कि०मी० 18.45 तक का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य।
वर्तमान स्थिति – 03 अद्द पुलिया निर्माण का कार्य एवं उच्च स्तरीय पुल का डिस्मेंटलिंग कार्य प्रगति पर है। इस पथ में भौतिक प्रगति 5% है।

9. स्वीकृत योजनाओं के नाम – ऐतवारी बाजार (एन०एच०-82) से उपरौरा मोड़ भाया समाहरणालय, नालन्दा, अम्बेर मोड, नईसराय, खन्दकपर पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य संवेदक द्वारा प्रारम्भ किया जा चुका है।

10. स्वीकृत योजनाओं के नाम – सरमेरा प्रखंड अंतर्गत धनावाडीह जमींदारी बांध एवं गोपालबाद जमींदारी बांध का जीर्णोद्वार कार्य।

वर्तमान स्थिति – धनावोंडीह जमींदारी बाँध का जीर्णोद्धार का कार्य दिनांक 30.05.2025 को कार्य पूर्ण कर लिया गया है। एवं गोपालबाद जमींदारी बाँध जीर्णोद्वार कार्य दिनांक 10.07 2025 को पूर्ण कर लिया गया है।

11. स्वीकृत योजनाओं के नाम – नूरसराय के संगत पर से जलालपुर सरकारी स्कूल तक पईन में पक्का नाला का निर्माण एप पोखर का गाद सफाई कार्य।
वर्तमान स्थिति – 40% कार्य पूर्ण

12. स्वीकृत योजनाओं के नाम – RRSMP (Gen.) योजनान्तर्गत NH-31 से लूँगी जानेवाली सड़क में NH-82 पथास तथा तुंगी सड़क से बड़ी दरगाह तक पथ को चौडीकरण कार्य।

वर्तमान स्थिति – विद्युत संरचना यथा पोल-शिपटिंग का कार्य 80 प्रतिशत पूर्ण विद्युत कार्यपालक अभियंता से प्राक्कलन प्राप्त है ।

वन प्रमंडल पदाधिकारी, नालन्दा द्वारा पौधों को पुर्नस्थापन हेतु अनुशंसा प्राप्त हुआ है।
चौड़ीकरण का कार्य प्रगति में है।

13. स्वीकृत योजनाओं के नाम – नालंदा जिला के बिहारशरीफ प्रखंड अंतर्गत कोसुक से सिपाह पुल तक पंचाने नदी में पक्का सुरक्षात्मक कार्य एवं रीवर फ्रंट विकास कार्य।

वर्तमान स्थिति -10% कार्य पूर्ण ।

14. स्वीकृत योजनाओं के नाम – बिहार-बख्तियारपुर (कारगिल चौक से पचासा मोड़) पथ के कि०मी० 0.00 से 8.00 तक का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य हेतु संवेदक को Agreement करने हेतु पत्र लिखा गया है।

15. स्वीकृत योजनाओं के नाम – एन0एच0-82 के 77वें कि० मी० (हसनपुर) से राजगीर बाईपास होते हुए राजगीर खेल अकादमी मोड़ तक पथ का दो लेन से चार लेन चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य वर्ष 2025-26
वर्तमान स्थिति – 2.20 कि०मी० में E/W एवं 2.00 कि० मी० में GSB का कार्य पूर्ण है। 13 अदद् H.P Culvert का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है तथा 02 अदद Box Culvert का निर्माण कार्य प्रगति पर है। भौतिक प्रगति – 10%)

16. स्वीकृत योजनाओं के नाम – राजगीर स्थित ब्रहृमकुंड परिसर का विकास कार्य प्रगति पर है।

17. स्वीकृत योजनाओं के नाम – 1.नालंदा जिलान्तर्गत प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय भवन इस्लामपुर का निर्माण कार्य
वर्तमान स्थिति- फाउंडेशन कार्य प्रगति पर है।

2. नालंदा जिलान्तर्गत प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय भवन चण्डी का निर्माण कार्य।
वर्तमान स्थिति प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, चण्डी नालन्दा को उपलब्ध कराये गये चिन्हित स्थल के आलोक में मुख्य वास्तुविद् नक्शा के अनुसार 76.22मी0 X 22मी० भूखण्ड उपलब्ध कराने तथा नर्सरी एवं 10-15 बड़े वृक्ष हटाने हेतु पत्र लिखा गया है।

3. नालंदा जिलान्तर्गत प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय भवन रहुई का निर्माण कार्य।
प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, रहुई नालन्दा को उपलब्ध कराये गये चिन्हित स्थल में पुराना प्रखण्ड कार्यालय एवं अन्य पुराने भवनों को खाली कराकर तोड़ने की सहमति प्रदान करने को लिखा गया है।

4. स्वीकृत योजनाओं के नाम – नालंदा जिलान्तर्गत प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय भवन हरनौत का निर्माण कार्य।
वर्तमान स्थिति – फाउंडेशन कार्य प्रगति में है । प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, हरनौत, नालन्दा को उपलब्ध कराये गये चिन्हित स्थल पर प्रखण्ड का आवासीय जर्जर भवन (पूर्व से निर्मित) को खाली कराने हेतु पत्र लिखा गया है ।

5. स्वीकृत योजनाओं के नाम -नालंदा जिलान्तर्गत प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय भवन गिरियक का निर्माण कार्य।
वर्तमान स्थिति- अधीक्षण अभियंता, पटना एवं भवन अंचल, पटना को मूल्यांकन हेतु समर्पित ।

6. स्वीकृत योजनाओं के नाम – नालंदा जिलान्तर्गत प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय भवन अस्थावां का निर्माण कार्य।
वर्तमान स्थिति- अधीक्षण अभियंता, पटना एवं भवन अंचल, पटना को मूल्यांकन हेतु समर्पित।

18. स्वीकृत योजनाओं के नाम -इको – टूरिज्म के दृष्टिकोण से राजगीर वन क्षेत्र में अवस्थित ऐतिहासिक स्थलों का संरक्षण तथा जे०पी० उद्यान, वेनुवन, घोड़ा कटोरा आदि का विकास कार्य।
डायनासोर पार्क का निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति –
1. जयप्रकाश उद्यान, राजगीर में पार्किंग क्षेत्र एवं बाउण्ड्री वॉल का मरम्मति कार्य पूर्ण।

2. ऐतिहासिक स्थलों का उन्नयन एवं संरक्षण कार्य अन्तर्गत इन्द्रसाल गुफा का पाथवे निर्माण का कार्य प्रारंभ।

3. घोड़ा कटोरा तालाब, ईको पार्क एवं अन्य संबंधित क्षेत्र के उन्नयन कार्य अन्तर्गत 250 मीटर लम्बाई की ए-01 चेंनलिकिग फेंसिंग का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

4. वेणुवन में लेजर लाईट एण्ड साउण्ड शो के विकास कार्य के तहत प्रधान मुख्य वन संरक्षक (HoFF), बिहार, पटना की अध्यक्षता में गठित निविदा समिति द्वारा निविदा कार्य प्रक्रियाधीन ।

5. डायनासोर पार्क की स्थापना एवं विकास कार्य के तहत अधिसूचित वनभूमि के उपयोग हेतु वन्यप्राणी (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा परिवेश पोर्टल पर प्रस्ताव समर्पित किया गया है। उक्त कार्यों को करने हेतु प्रधान मुख्य वन संरक्षक (HoFF), बिहार, पटना की अध्यक्षता में गठित निविदा समिति द्वारा निविदा कार्य प्रक्रियाधीन।