October 18, 2024

#nalanda: कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा माली प्रशिक्षण में शशि प्रिया को प्रथम स्थान….. जानिए

 

 

 

 

 

 

 

 

कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा माली प्रशिक्षण में शशि प्रिया को प्रथम स्थान…..

 

 

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481.. हमारी मुहिम… नशा मुक्त हर घर …

… बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे …

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी: हरनौत (नालंदा) स्थानीय बाजार में स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में 30 प्रशिक्षुओं को 52 दिन का माली प्रशिक्षण दिया गया था। जिसमें लोगों को पौधों का कलम बांधना, फलदार पेड़ों की कटाई-छंटाई करना, फूलों व सब्जियों की नर्सरी के लिए जमीन चयन करना, वाहनों को सजाना, वैवाहिक स्थल सजाना, वैज्ञानिक विधि से बागवानी व अन्य की थियोरेटिकल व प्रैक्टिकल जानकारी ली थी। वह इस संबंध में केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ सीमा कुमारी ने बताया कि तीन अक्टूबर से 16 दिसंबर तक प्रशिक्षण दिया गया था।
वहीं उद्यान विभाग के वैज्ञानिक विभा रानी ने कहा कि एग्रीकल्चर स्किल काउंसिल ऑफ़ इंडिया के द्वारा परीक्षा ली गई थी। जिसमें गुनावां रोड के शशि प्रिया ने 564 अंक लाकर प्रथम स्थान , कल्पना कुमारी ने 562 अंक लाकर द्वितीय स्थान एवं अभिनव राज ने 545 अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इस अवसर पर डॉ यूएन नारायण , डॉ ज्योति कुमारी , डॉ आरती कुमारी , डॉ विद्या शंकर सिन्हा समेत अन्य वैज्ञानिकों ने उज्जवल भविष्य की कामना की है।

 

 

रिपोर्ट हरिओम कुमार

 

 

 

Other Important News