October 19, 2024

#nalanda: अवैध रूप से चल रहे आरा मिल पर वन विभाग ने मारा छापा, जमान जब्त के साथ प्राथमिकी दर्ज… जानिए

 

 

 

 

 

 

अवैध रूप से चल रहे आरा मिल पर वन विभाग ने मारा छापा, जमान जब्त के साथ प्राथमिकी दर्ज

वन विभाग ने मारा छापा , सामान जप्त के साथ प्राथमिकी दर्ज

अवैध रूप से चल रहे आरा मिल का समान जब्त…

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481.. हमारी मुहिम… नशा मुक्त हर घर …

… बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे …

 

 

 

 

 

 

 

खबरें टी वी: हरनौत (नालन्दा) प्रखंड के नेहुसाबिगहा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के मेनगेट के सामने आरा मिल चल रहा था। जिसको लेकर ग्रामीणों द्वारा शिकायत किया गया था। शिकायत में बताया गया था कि यह आरा मिल जितेंद्र कुमार का है जो अवैध रूप से चल रहा है। इस आरा मिल के चलने से स्कूली बच्चों को मशीन से निकलने वाले भयंकर शोरगुल , धूलकण के कारण उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसके साथ उन्होंने स्कूली जमीन के अतिक्रमण तथा हरे पेड़-पौधे का अवैध रूप से पतन का भी आरोप लगाया था।
इसी कड़ी में हरनौत प्रखंड में पदस्थापित वनरक्षी श्वेता प्रियदर्शी ने बताया कि नालंदा वन प्रमंडल के द्वारा टीम गठित हुई थी। जिसमें मंगलवार को आरा मिल के विभिन्न समान( ब्लेड , चक्का आदि) को जप्त किया गया। उन्होंने ने कहा कि
नालंदा वन प्रमंडल के वनपाल रविरंजन कुमार द्वारा मिल के मालिक पर प्राथमिकी दर्ज़ करवाया गया और उनका चालान काटकर कोर्ट में जमा कर दिए। वही इस टीम में फॉरेस्ट गार्ड भी मौजूद थे।

 

 

रिपोर्ट हरिओम कुमार

 

 

Other Important News