• Sun. Jun 8th, 2025

@bihar: जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा का कर्नाटक दौरा…

Bykhabretv-raj

Jun 3, 2025

जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा का कर्नाटक दौरा

बतौर प्रदेश प्रभारी पहली बार कर्नाटक पहुंचे JDU के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा

बेंगलुरु पहुँचने पर मनीष वर्मा का पार्टी पदाधिकारियों ने किया स्वागत

संगठनात्मक बैठकों और संवाद कार्यक्रमों में मनीष वर्मा होंगे शामिल

बिहार चुनाव को लेकर प्रवासी बिहारियों से मनीष वर्मा करेंगे संवाद

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

@ख़बरें टी वी: जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव एवं कर्नाटक प्रदेश प्रभारी मनीष कुमार वर्मा अपने संगठनात्मक दायित्व के निर्वहन के क्रम में बेंगलुरु पहुँचे। यह दौरा दक्षिण भारत में जदयू के संगठनात्मक विस्तार एवं आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अपने प्रवास के दौरान मनीष वर्मा कर्नाटक के बेंगलुरु में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठकों में शामिल हुए। इन बैठकों में विगत वर्ष के कार्यों की समीक्षा, सदस्यता अभियान और प्रत्येक जिले में संगठन को मज़बूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

कर्नाटक के अलग-अलग जिलों में रह रहे प्रवासी बिहारी समुदाय से संपर्क स्थापित करने की दिशा में यह दौरा बेहद अहम है। मनीष वर्मा का मानना है कि बिहार से बाहर रह रहे लोग राज्य के राजनीतिक भविष्य में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं, और उनके समर्थन को सुव्यवस्थित करने की आवश्यकता है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह प्रवास सिर्फ कर्नाटक में संगठन को मज़बूत करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एक प्रभावशाली समर्थन तंत्र बनाना भी है। प्रवासी बिहारियों की भूमिका बिहार के आगामी चुनावों में कैसे उपयोगी हो सकती है, इस पर गहन विचार किया जा रहा है।

बैठकों में यह भी निर्णय लिया गया कि महिलाओं, युवा वर्ग, व्यवसायियों और स्थानीय लोगों को जदयू के साथ जोड़ने की दिशा में ठोस कार्ययोजना बनाई जाएगी। समाज के हर वर्ग में जदयू की पहुँच को विस्तारित करने हेतु प्रशिक्षण, जनसंवाद और स्थानीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बेंगलुरु एयरपोर्ट पहुँचने पर मनीष वर्मा का भव्य स्वागत किया गया। स्वागतकर्ताओं में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जेएच पटेल के पुत्र श्री महिमा पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नागराजन, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती कलावती, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।