• Sun. Feb 15th, 2026

#bihar: बिहारशरीफ के विधायक व पूर्व मंत्री ने शहर में कई विकास योजनाओं का उद्धाटन व आधारशिला रखा…

Bykhabretv-raj

Feb 15, 2026

 

 

 

 

 

 

बिहारशरीफ के विधायक व पूर्व मंत्री ने शहर में कई विकास योजनाओं का उद्धाटन व आधारशिला रखा…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: बिहारशरीफ। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बिहारशरीफ के विधायक व पूर्व मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने शहर में कई विकास योजनाओं का उद्धाटन व आधारशिला रखा और इस दौरान शहरवासियों को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बधाई भी दिया। इस दौरान उन्होने बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत सोहसराय गोला रोड़ में प्रांरभ से पंचाने नदी में पुल होते हुये मिश्रा टेंट हाउस के मकान से मोगलकुंआ मस्जिद के निकट अवस्थित रांची रोड़ मुख्य मार्ग तक सड़क निर्माण के कार्य का शुभारंभ किया। इस कार्य के लिए कुल प्राक्कलित राशि 51 लाख 2 हजार 290 रूपये है। मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत बाबा मणिराम अखाड़ा के उतर गैरमजरूआ जमीन पर चबुतरा निर्माण कार्य का उद्धाटन किया। इस योजना पर कुल 14 लाख 90 हजार रूपये खर्च किये गये। इन मौके पर कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि बाबा मणिराम अखाड़ा के समीप आज मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन हो रहा है। पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक डॉ सुनील कुमार ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में बिहार में तेज गति से विकास का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा मणिराम अखाड़ा बिहार शरीफ का आकर्षण का केंद्र होगा। उन्होंने कहा कि यह स्थल प्राचीन काल से आस्था का केंद्र रहा है, जहां शिवलिंग काफी नीचे गड्ढे में पानी में डूबा हुआ था। विधायक ने बताया कि चुनाव से पूर्व स्थानीय लोगों ने उन्हें इस मंदिर की स्थिति से अवगत कराया था। इसके बाद मंदिर के नवनिर्माण का संकल्प लिया गया और आज यह कार्य पूर्णता की ओर है। इस मौके पर उन्होने उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि इस मंदिर का और अधिक विकास किया जाए ताकि यह क्षेत्र का प्रमुख आस्था केंद्र बन सके। डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि बिहारशरीफ और नालंदा में ऐसे कई प्राचीन मंदिर हैं जो उपेक्षा का शिकार रहे हैं। हम पूजा तो करते हैं, लेकिन धर्मस्थलों को उत्कृष्ट और आकर्षक बनाने की दिशा में प्रयास कम करते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि वर्ष 2005 से पहले बाबा मनीराम अखाड़ा की स्थिति क्या थी और आज वहां भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है, जो लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है। उन्होंने बताया कि चुनाव से पूर्व विकास कार्यों के लिए 10 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई है। इस राशि से मंदिर परिसर के साथ-साथ तालाब का जीर्णोद्धार, सीढ़ियों का निर्माण और अन्य आधारभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। साथ ही आधुनिक सुविधाओं का भी प्रावधान किया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मनीराम अखाड़ा को आकर्षण का केंद्र बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। विधायक ने कहा कि शहर के उपेक्षित छठ घाटों का भी नवनिर्माण किया जाएगा। आस्था के इन केंद्रों का उन्नयन हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि सनातन विकास ट्रस्ट का गठन किया गया है, जिसके माध्यम से बिहारशरीफ और नालंदा के मंदिरों के विकास का कार्य किया जाएगा। उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने धर्मस्थलों और धरोहरों को आकर्षक और भव्य बनाने के लिए आगे आएं और यथासंभव दान करें, ताकि बिहारशरीफ और नालंदा के मंदिरों का समुचित विकास हो सके। इस अवसर पर नीरज कुमार डब्लू, विपिन कुमार, अमरकांत भारती, पुलन बाबा, अजय कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद बविता देवी, पूर्व वार्ड पार्षद सुशील कुमार मिट्ठू, राजेश कुमार, सतीश कुमार, गुड्डू मिश्रा, अरुण कुमार, मिथिलेश कुमार, महेश चैधरी, छोटू कुमार, महेश चैधरी, दिनेश्वर चैधरी सहित अन्य लोग मौजूद थें।