October 19, 2024

ख़बरे टीवी – नेहरू युवा केंद्र नालंदा के तत्वाधान में युवा क्लब, महिला मंडल के सहयोग से राजगीर के प्रांगण में तीन दिवसीय युवा नेतृत्व सामुदायिक विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

 सोमवार को नेहरू युवा केंद्र नालंदा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में युवा क्लब, महिला मंडल के सहयोग से सम्राट अशोक अतिथि गृह राजगीर के प्रांगण में तीन दिवसीय युवा नेतृत्व सामुदायिक विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर अतिथियो ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राजगीर पंचायत के प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री मिथिलेश बिहारी वर्मा , नगर अध्यक्ष राजगीर श्रीमती उर्मिला देवी, मीरा कुमारी वार्ड पार्षद, रुकमणी देवी , श्रवण यादव, बिरजू राजवंशी पार्षद, सुरेंद्र राजवंशी वार्ड पार्षद अशोक राय, समाजसेवी उप नगर उपाध्यक्ष प्रतिनिधि, श्री प्रियरंजन कुमार मोदी पूर्व लोक सभा प्रत्याशी , सूर्य देव कुमार, जामा सिंह, नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक पिंकी गिरी, नेहरू युवा केन्द्र के लेखापाल शिवनारायण दास, प्रकाश कुमार, अध्यक्ष तरुण युवा क्लब परासी पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक नूरसराय प्रणबानंद आदि मौजूद थे|

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजगीर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री मितेश बिहारी वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि मैं नेहरू युवा केंद्र को धन्यवाद देता हूं कि इस तरह के कार्यक्रम करा कर सभी युवाओं के बीच नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास का कार्य करती है एवं राज्य सरकार एवं भारत सरकार की सभी योजनाओं के बारे में सम्मिलित रूप से जानकारी देने का कार्य करती है युवाओं में सर्वाधिक विकास पूर्ण रूप से हो यह नेहरू युवा केंद्र अग्रसर प्रयास रहता है और युवाओं के अंदर छुपी हुई प्रतिभाओं को निखारने का काम नहीं हुआ केंद्र करती है|

इसी तरह बारी-बारी से सभी अतिथियों ने अपने संबोधन में युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास के बारे में युवाओं के बीच अपने अपने बातों को रखें । मौके पर जिला स्तरीय प्रशिक्षक रमेश कुमार पान ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण देने का काम किया। कार्यक्रम को धन्यवाद देते हुए नेहरू केंद्र के जिला युवा समन्वयक सुश्री पिंकी गिरी ने अपने संबोधन में सभी युवाओं को युवा नेतृत्व के बारे में विस्तार पूर्वक बताकर इस कार्यक्रम को धन्यवाद दिए|

Other Important News