October 18, 2024

#nalanda: कार्यकर्ता पिछले बार से भी बड़े मतों के अंतर से जीत के लिए करें काम… जानिए

 

 

 

 

 

 

 

कार्यकर्ता पिछले बार से भी बड़े मतों के अंतर से जीत के लिए करें काम…

अच्छे कार्यकर्ता बनकर बुथ जीतों चुनाव जीतों पर करें काम – मंत्री श्रवण कुमार…

 

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

 

 

 

 

खबरें टी वी : 9334598481 : बिहारशरीफ प्रखंड के दीपनगर के प्रेम पैलेस में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक आयोजित की गई। बैठक के अध्यक्षता भाजपा के जिला अध्यक्ष इन ई रविशंकर प्रसाद ने की जबकि संचालन लोजपा (रा) अध्यक्ष सत्येंद्र मुकुट जदयू अध्यक्ष मो अरशद राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष सोनू कुशवाहा लोजपा अध्यक्ष राजकुमार पासवान हम जिलाध्यक्ष विश्वजीत पासवान ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार एनडीए उम्मीदवार सांसद कौशलेंद्र कुमार विधायक हरि नारायण सिंह जितेंद्र कुमार कौशल किशोर विधान परिषद रीना यादव पूर्व विधायक ई सुनील कुमार उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि सरकार की 18 साल की उपलब्धियां को घर तक पहुंचाएं। नीतीश सरकार ने समाज के सभी तत्वों के लिए काम किया है 2005 के बाद हमारी सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम किया है। पूरे बिहार में नीतीश सरकार ने लोगों की खिदमत परिवार की तरह की है।हमारी सरकार ने ईमानदारी से दायित्व का निर्माण किया है।महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बिहार में हुआ कार्य वो देश में अद्वितीय है महिलाओं को पंचायती राज एवं नगर निकाय में 50% का आरक्षण दिया है साथ ही नौकरियों में 37 % का आरक्षण देकर समाज में पहचान दी….

 

 

सबसे ज्यादा पुलिस बलों में 30 हजार बेटीयों को नौकरी देने वाला देश का पहला राज्य बिहार है। सात निश्चय योजना के माध्यम से हर घर बिजली हर घर पानी हर घर पक्की नाली गली हर घर शौचालय बनाकर को गांव को स्मार्ट बनकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयप्रकाश नारायण डॉ लोहिया जननायक कर्पूरी ठाकुर के सपनों को मूर्त रूप देने का काम किया है। प्रदेश के हर क्षेत्र हर वर्ग तक सरकार का न्याय के साथ विकास और सुशासन का मांडल। बिहार में डबल इंजन की सरकार हर क्षेत्र हर वर्ग के समुचित विकास के लिए कृत संकल्पित है।हमारी सरकार ने समाज में शोषित वंचितों पीड़ितों का समुचित विकास किया है। हमारी सरकार बोलने में काम और काम करने में ज्यादा विश्वास करती है। चुनाव कोई उम्मीदवार नहीं लडता है पार्टी का कार्यकर्ता लड़ता है और हमारे कार्यकर्ता मजबूती के साथ चुनाव लड़ते और जीते आए हैं। पार्टी के आंख कान और जुबान हमारे कार्यकर्ता हैं पार्टी की रीढ़ होते है जिला एवं प्रखंड स्तर पर चुनाव अभियान समिति बनाकर प्रखंड स्तर से पंचायत स्तर तक समन्वय स्थापित कर बैठक हो ये ध्यान देना है। विपक्ष में बैठे लोग लगातार मुख्यमंत्री जी पर टिकट टिप्पणी करते हैं विकास देखना है तो नालंदा जाकर देखिए नालंदा की जनता इन सभी बातों को ध्यान में रखकर विपक्ष के प्रत्याशी से सवाल करने को उत्सुक है।

 

 

सांसद कौशलेंद्र कुमार जी को रिकार्ड मतों से विजय बनाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत बनाने का काम करें सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि जिलेवासियों के लिए मैं 15 वर्षों तक काम किया हूं और नेता नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों को मजबूत बनाऊंगा मैं हर समय कार्यकर्ताओं के लिए एक कार्यकर्ता की तरह काम करता हूं और आगे भी करता रहूंगा।इस अवसर पर पूर्व विधायक चंद्रसेन प्रसाद पूर्व विधान परिषद हीरा प्रसाद बिंद राजू यादव लोकसभा जदयू प्रभारी डॉ संतोष दास पान असगर शमीम भाजपा के क्षेत्रीय प्रभारी संतोष पाठक जितेंद्र नीरज लोकसभा प्रभारी कु राघवेंद्र लोजपा(रा) नेता श्रवण मिस्त्री रामकेश्र्र प्रसाद नरेश प्रसाद प्रो रणविजय जदयू प्रवक्ता डॉ धनंजय देव जीवनलाल चंद्रवंशी राहुल खंडेलवाल डॉ अर्जुन प्रसाद अवधेश कुशवाहा अफरोजा खातून अंजनि पटेल संजयकान्त सिन्हा प्रो रामसागर सिंह वरिष्ठ जदयू नेता राजेंद्र प्रसाद राजीव रंजन पटेल रामचंद्र चौहान गुलरेज अंसारी महमूद बख्खों प्रो जनार्दन प्रसाद वीरेंद्र गोप महेंद्र यादव अंचल सिन्हा अजय चंद्रवंशी इमरान रिजवी मीरा कुमारी चंचला वर्मा रंजीत कुमार डा आशुतोष रविकांत कुमार तेजस्वी राधा अविनाश मुखिया राजेश्वर सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

 

Other Important News