• Fri. Feb 13th, 2026

#bihar:होली पर्व के मद्देनज़र मद्य निषेध विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भारी मात्रा में बरामदगी…

Bykhabretv-raj

Feb 12, 2026

 

 

 

 

 

 

होली पर्व के मद्देनज़र मद्य निषेध विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भारी मात्रा में बरामदगी…

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv : होली पर्व के मद्देनज़र मद्य निषेध विभाग, द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 11 फरवरी 2026 को संध्या में मध्यनिषेध विभाग, नालंदा की टीम द्वारा राजगीर थाना क्षेत्र अंतर्गत कलाली चौक के पास आर्य समाज मंदिर, निचली बाजार स्थित एक ही मोहल्ले में अवस्थित दो अलग-अलग मकानों में छापेमारी की गई। दोनों मकानों में अवस्थित सभी कमरों की तलाशी ली गई, जिसमें कुल पाँच कमरों से अवैध शराब की बरामदगी हुई है।

तलाशी के क्रम में विभिन्न ब्रांड की अवैध विदेशी शराब कुल 428 बोतल/नग (कुल 250.500 लीटर) बरामद की गई, जिसका विवरण निम्नानुसार है—

– रॉयल स्टैग 750 ml – 93 बोतल (69.750 लीटर)
– ब्लेंडर्स प्राइड 750 ml – 30 बोतल (22.500 लीटर)
– इम्पीरियल ब्लू 750 ml – 36 बोतल (27.000 लीटर)
– रॉयल स्टैग 375 ml – 36 बोतल (9.750 लीटर)
– कैन बीयर 500 ml – 243 नग (121.500 लीटर)

बरामद शराब को गोदाम में कबाड़ के बीच छिपाकर रखा गया था। उक्त गोदाम गिरफ्तार अभियुक्त के पिता का बताया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में यह जानकारी प्राप्त हुई है कि आगामी होली पर्व के दौरान बिक्री हेतु उक्त अवैध विदेशी शराब का संग्रहण किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त से प्राप्त सूचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

दोनों मकानों के संबंधित पाँचों कमरों को सीलबंद किया जाएगा तथा अधिहरण (Confiscation) हेतु प्रस्ताव भेजा जा रहा है। होली पर्व को देखते हुए जिले में अवैध शराब के विरुद्ध विशेष सतर्कता बरती जा रही है तथा इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।